खबर

अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा | How to grow aprajita plant in pot for balcony know gardening tips aprajita ka paudha kaise lagaye


How to Grow Aprajita Plant: अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन को को रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजाना चाहते हैं, तो अपराजिता का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नीले, सफेद या बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों वाला ये पौधा न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि इसकी देखभाल भी काफी आसान है. अगर इसे अच्छे से धूप और गमला मिल जाए तो इसमें बहुत फूल आते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर में अपराजिता का पौधा कैसे लगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए कौन सा गमला अच्छा रहेगा.

कैसे लगाएं अपराजिता का पौधा?

धूप पर दें ध्यान

सबसे पहले गमले को ऐसी जगह रखें, जहां अपराजिता की बेल को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिल सके. दरअसल, तेज धूप पौधे में ज्यादा फूल आने में मदद करती है.

कौन सा गमला रहेगा अच्छा?

अपराजिता का पौधा लगाने के लिए गमले की गहराई लगभग 8 से 12 इंच और चौड़ाई 12 से 14 इंच होनी चाहिए. आप गमला मिट्टी, प्लास्टिक या सीमेंट का ले सकते हैं. लेकिन ध्यान दें कि उसमें पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर हों. दरअसल अगर पानी जड़ों के आसपास जमा रहेगा, तो पौधे को नुकसान हो सकता है.

Add image caption here

अपराजिता का फूल

कैसी मिट्टी लें?

अपराजिता के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी अच्छी होती है जिसमें पानी जमा न हो और भुरभुरी रहे. इसके लिए गमले में अच्छी क्वालिटी का पॉटिंग मिक्स भरें और उसमें थोड़ी-सी कम्पोस्ट मिला दें. ध्यान रखें कि मिट्टी इतनी हो कि जड़ों को नमी मिलती रहे, लेकिन उसमें पानी जमा न हो. ध्यान रहे कि सख्त मिट्टी को गमले में भरने से बचें, क्योंकि ऐसी मिट्टी में पानी का बैलेंस बनाए रखना मुश्किल हो जाता है और पौधे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है.

बीज से ऐसे लगाएं पौधा

अपराजिता के बीजों को बोने से पहले कुछ घंटों या पूरी रात पानी में भिगोकर रखें. इससे बीजों की बाहरी लेयर सॉफ्ट हो जाती है. इसके बाद बीजों को लगभग 1 इंच गहराई में बोएं और उनके बीच थोड़ा अंतर रखें. फिर पानी दें और मिट्टी की नमी का ध्यान रखें. 

पानी देते समय इन बातों का रखें ध्यान

पौधे को पानी देने से पहले अपनी उंगली से मिट्टी ऊपर वाली लेयर को चेक करें. अगर मिट्टी उंगली से चिपक रही है, तो समझिए उसमें काफी नमी है और पानी देने की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर मिट्टी सूखी महसूस हो, तो अच्छी तरह पानी दें और अतिरिक्त पानी को गमले से बाहर निकलने दें. दरअसल, पौधा जब छोटा होता है, तब उसे नियमित नमी की जरूरत होती है, लेकिन मिट्टी में लगातार पानी भरा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: अगर मैं रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाऊं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए ड्राय, ऑयली और एक्ने वाली स्किन पर एलोवेरा का असर

यह भी पढ़ें: Old Clothes DIY: अलमारी में पड़े पुराने कपड़े फेंकने की बजाय बनाएं ये 3 काम की चीजें, घर में भी आएंगी काम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button