खबर

अनंत सिंह को नहीं मना पाए ललन सिंह, नीरज को मिला निशांत का साथ | Bihar Legislative Council Election Dispute Between Anant Singh And Neeraj Kumar Continues Despite Intervention



बिहार में विधान परिषद चुनाव से पहले अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार का विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दोनों के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन ललन सिंह के बयान से यह साफ है कि अनंत सिंह फिलहाल मानने वाले नहीं है. इससे नीरज कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सोमवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने आनंद सिंह से बात की है लेकिन उनकी कुछ शिकायतें हैं. 

हर क्रिया पर प्रतिक्रिया होती है, ताली एक हाथ से नहीं बजती

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, हर क्रिया पर प्रतिक्रिया होती है. अनंत सिंह ने जब विश्वास मत के प्रस्ताव के दौरान हमारे पक्ष में वोट किया था तभी तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में यह तय किया गया था कि पार्टी उन्हें मोकामा से उम्मीदवार बनाएगी. उसके बावजूद नीरज कुमार ने उनका विरोध किया, अनंत सिंह बार – बार यह आरोप लगा रहे हैं. पार्टी नेतृत्व से उस समय चूक हुई. 

उन्होंने कहा की अनंत सिंह ने यह साफ किया है कि जिसने उनके लिए वोट नहीं मांगा वह भी उसे उम्मीदवार के लिए वोट नहीं मांगेंगे. हालांकि अब वे सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं देंगे. 

अनंत सिंह के खिलाफ अभियान में शामिल थे नीरज- ललन सिंह 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने यह साफ कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ अभियान में नीरज कुमार शामिल थे, यह बात सत्य है. दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले नीरज कुमार ने अनंत सिंह को अपराधी बताते हुए कई बयान दिए थे. 

उन्होंने यह तक कहा था कि किसी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाएगी. हालांकि पार्टी ने अनंत सिंह को टिकट दिया और वह चुनाव जीते. 

नीरज को निशांत का समर्थन

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भले ही यह साफ कर दिया है कि अनंत सिंह नीरज कुमार के लिए वोट नहीं मांगेंगे लेकिन स्वास्थ्य मंत्री निशांत नीरज कुमार के पक्ष में लगातार बयान दे रहे हैं. निशांत आज नीरज कुमार के नामांकन यात्रा में भी शामिल हुए. 

उन्होंने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार जी उम्मीदवार हैं. वे पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, 3 बार से MLC और मंत्री भी रहे हैं. वे समाजवादी हैं और पार्टी की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वे पार्टी कार्यकर्ताओं से नीरज कुमार के पक्ष में अभियान चलाने के लिए कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी, देखना चाहेंगे कि बदलाव किसने किया… SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button