मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का नाम लेकर दिलजीत दोसांझ पर भड़के मीका सिंह, जानें क्या है मामला?


मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर खुलकर बात की है. मीका सिंह ने दिलजीत की उपलब्धियों पर गर्व जताया, लेकिन एक चीज को लेकर वो दिलजीत से नाराज नजर आए. ये मामला पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं कि पाक एक्ट्रेस का नाम लेकर आखिर मीका सिंह ने दिलजीत से नाराजगी क्यों जाहिर की है?

पहले मीका ने की दिलजीत की तारीफ

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में पहले दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए मीका सिंह ने कहा, ‘आखिर मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा. मुझे दिलजीत पर गर्व है. दलेर पाजी (दलेर मेहंदी) के बाद कोई पगड़ी में आया है और बतौर सिंगर सफल हुआ है तो वो दिलजीत ही है. दिलजीत काफी शानदार काम कर रहे हैं.’

मीका बोले- बॉर्डर 2 से ज्यादा तवज्जो हानिया के साथ वाली फिल्म को दी

आगे मीका ने सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि जब बॉर्डर 2 आई थी तो दिलजीत ने एक परसेंट भी उसे प्रमोट नहीं किया. न ही उन्होंने सनी पाजी को धन्यवाद दिया. हो सकता है कि इस मामले में मैं गलत होऊं.’

मीका ने आगे कहा कि दिलजीत ने कभी ये नहीं कहा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है. उन्होंने बॉर्डर 2 को लेकर बात नहीं की. न ही इसे लेकर कोई पोस्ट किया. मीका ने आगे दिलजीत की साल 2025 में आई फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर बात की जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं. सिंगर ने कहा, ‘उनका जो एकमात्र पोस्ट था वो उस फिल्म के लिए था जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं. उसमें नीरू बाजवा भी हैं. हालांकि उन्होंने नीरू का जिक्र नहीं किया. मेरा मानना है कि आपको हर चीज को प्रमोट करना चाहिए.’

हालांकि आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिलजीत ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था और इसके प्रमोशन में भी हिस्सा लिया था. उन्होंने फिल्म से जुड़े ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किए थे.

मीका ने इन मौकों पर दिया दिलजीत का साथ

मीका ने आगे बताया कि जब खालिस्तानियों ने दिलजीत का विरोध किया तब वो दिलजीत के साथ खड़े रहे. साथ ही उन्होंने बताया कि जब शुरुआती दिनों में दिलजीत उनसे मिले थे तब हमने साथ में बटर चिकन खाया था. मीका आगे कहते हैं कि उन्होंने दिलजीत और उनकी टीम को लोखंडवाला का अपना स्टूडियो भी इस्तेमाल करने के लिए दिया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button