मध्य प्रदेश

उज्जैन शाही मस्जिद: दूसरे दिन शांति का माहौल, मुस्लिम वर्ग खुद कर रहा मदद


मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत वहां स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है. बीते कुछ दिन से मस्जिद तोड़े जाने के खिलाफ भारी मात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद कल (सोमवार, 28 सितंबर) प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें आने लगीं. लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की तो जवाब में पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. फिलहाल, दूसरे दिन यानी आज (मंगलवार, 29 सितंबर) माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है. उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया है कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से काम जारी है. आज दूसरे दिन भी मुस्लिम वर्ग के लोग खुद ही शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़ रहे हैं. वहीं, कल के उपद्रव मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और करीब 20 असमाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

इतना ही नहीं, कलेक्टर ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर चिन्हित कर लिए गए हैं. ऐसे 5 इन्फ्लुएंसर हैं जिन्होंने भड़काऊ पोस्ट और AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किए थे. सभी के खिलाफ भी सख्त कारवाई की जाएगी.

फुट लंबे और चार फुट चौड़े हिस्से को हटाया जाना प्रस्तावित है. इसे हटाने को लेकर रविवार देर रात मंदिर-मस्जिद समिति और प्रशासन के बीच सहमति बन गई थी. एहतियात के तौर पर इलाके में सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया और इस दौरान पथराव किया. 

पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया. घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इलाके में सीसीटीवी  लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है. कुछ ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो शहर के बाहर से आकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: रील का शौक… पिता 15 साल से अलग, कौन थीं सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button