मध्य प्रदेश

उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण में टूटा मोहन यादव का पैतृक आवास, CM ने खुद चलाया हथौड़ा


उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार के सदस्यों के मकान भी प्रभावित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से अपने पैतृक मकान को तोड़ने की कार्रवाई की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से अपने मकान और उससे जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं.

उज्जैन में शहर की 27 सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है. इस पूरी कार्रवाई में ढाई हजार से ज्यादा मकान और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 15 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा चुका है, जबकि करीब 25 किलोमीटर सड़क को और चौड़ा किया जाना है.

‘भोपाल मास्टर प्लान-2047’ का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?

मुख्यमंत्री का पैतृक मकान भी प्रभावित

चौड़ीकरण की इसी कार्रवाई के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी इसकी जद में आया है. यह मकान उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में स्थित है. मुख्यमंत्री का बचपन इसी मकान में बीता है और वह अपने परिवार के साथ यहां रहे हैं. मकान से उनकी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं.

मुख्यमंत्री की बड़ी बहन कलावती यादव और परिवार के दूसरे सदस्यों के मकान भी सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित हो रहे हैं. प्रशासन की ओर से संबंधित निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

करीब तीन मीटर हिस्सा टूटेगा

अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मकान का करीब तीन मीटर हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा है. इसी हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री ने खुद आगे बढ़कर मकान तोड़ने की शुरुआत की.

अपने हाथों से उस मकान को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने वहां बिताए अपने बचपन के दिनों को भी याद किया. उनके लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार और बचपन से जुड़ी कई यादों का हिस्सा रहा है.

‘बहुत बुरी बात है… राहुल गांधी माफी मांगें’, नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?

उज्जैन में चल रहा यह सड़क चौड़ीकरण अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, इस कार्रवाई की जद में बड़ी संख्या में लोगों के मकान और निर्माण आ रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के मकान भी प्रभावित हुए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button