
Shardiya Navratri 2026: नई कार या बाइक खरीदने का सपना है और नवरात्रि में इसे घर लाने की तैयारी कर रहे हैं? तो नवरात्रि का समय इसके लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से 20 अक्टबूर तक रहेगी. खास बात ये है कि इस बार शारदीय नवरात्रि में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त नहीं है. आखिर क्या है वजह जान लें.
नवरात्रि में गाड़ी खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता में यह समय नई शुरुआत और सकारात्मक संकल्पों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी वजह से नवरात्रि में नई वस्तु खरीदने की परंपरा है.
नवरात्रि 2026 में नहीं गाड़ी खरीदने का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को घटस्थापना के साथ होगी. वाहन को रोजमर्रा के जीवन की महत्वपूर्ण वस्तु माना जाता है. इसलिए नई गाड़ी खरीदते समय लोग चाहते हैं कि उसका पहला दिन शुभ तिथि और शुभ नक्षत्र में हो, ताकि सुख-समृद्धि का आगमन हो. इस साल कार, बाइक या कोई भी वाहन खरीदने के लिए पंचांग के अनुसार मुहूर्त नहीं है.
- 11 अक्टूबर को वाहन खरीद के लिए तिथि वर्जित बताई गई है.
- 13, 17 और 20 अक्टूबर को वार के कारण मुहूर्त नहीं है.
- 15, 16 और 18 अक्टूबर को शुभ नक्षत्र उपलब्ध नहीं है.
- 19 अक्टूबर को वर्जित तिथि शुभ नक्षत्र को प्रभावित कर रही है.
वाहन खरीद में केवल दिन शुभ होना पर्याप्त नहीं माना जाता. तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ लग्न की पंचांग शुद्धि के बाद ही गाड़ी खरीदने का मुहूर्त तय किया जाता है.
नवरात्रि के बाद बन रहे खास मुहूर्त
अगर आप नवरात्रि के बाद नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो पंचांग के अनुसार 21, 22 और 25 अक्टूबर को वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं.
- 21 अक्टूबर: सुबह करीब 6 बजे से 22 अक्टूबर को सुबह तक मुहूर्त है.
- 22 अक्टूबर: सुबह करीब 6 बजे से दोपहर 2:47 बजे मुहूर्त है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र और एकादशी तिथि है.
- 25 अक्टूबर: सुबह 11:55 बजे से शाम 7:22 बजे तक वाहन खरीदने का शुभ समय है. इस दिन रेवती नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि का संयोग है.
FAQs
नवरात्रि में गाड़ी खरीदने का मुहूर्त क्यों नहीं है?
तिथि, वार और नक्षत्र की स्थिति अनुकूल न होने के कारण इस बार मुहूर्त नहीं बन रहा है.
वाहन खरीद के लिए कौन से नक्षत्र शुभ माने जाते हैं?
धनिष्ठा, शतभिषा, पुनर्वसु, स्वाति और श्रवण जैसे नक्षत्र वाहन खरीद के लिए अनुकूल माने जाते हैं.
क्या नवरात्रि के बाद भी गाड़ी खरीदने के शुभ दिन हैं?
हां, 21, 22 और 25 अक्टूबर को शुभ वाहन क्रय मुहूर्त उपलब्ध हैं.
अक्टूबर 2026 के व्रत-त्योहार, देखें नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ सहित पूरे माह के पर्व का कैलेंडर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
