
बीते कुछ वर्षों में वर्कफ्राम होम व रिमोट जॉब का कल्चर तेजी के साथ बढ़ा है. कोरोना महामारी के बाद तो काम करने का तरीका एकदम से बदल गया है. अब लोग काम के साथ-साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. इस नए तरीके को वर्ककेशन कहा जाता है. भारत में भी बड़ी संख्या में लोग वर्ककेशन पर जा रहे हैं. पिछले महीने इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (IWG) ने ‘वर्क फ्रॉम एनीव्हेयर इंडेक्स 2026’ की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया था. इस साल की रैंकिंग में दुनिया टॉप 50 शहरों में भारत का भी एक शहर शामिल है.
लिस्ट में भारत का एकमात्र शहर
काम के साथ छुट्टियों (वर्ककेशन) का आनंद लेने के मामले में मुंबई ने दुनिया के शीर्ष शहरों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (IWG) के चौथे वार्षिक ‘वर्क फ्रॉम एनीव्हेयर इंडेक्स 2026’ के मुताबिक, मुंबई को दुनिया के प्रमुख वर्ककेशन की लिस्ट में जगह मिली. बड़ी बात है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाला मुंबई भारत का एकमात्र शहर है.
‘वर्क फ्रॉम एनीव्हेयर इंडेक्स 2026’ की रैंकिंग जलवायु, ब्रॉडबैंड स्पीड और विश्वसनीयता, आवास, ट्रांसपोर्ट, फूड और जीवनशैली, सांस्कृतिक आकर्षण, लचीले कार्यक्षेत्र की उपलब्धता, खुशी और जीवन की गुणवत्ता सहित विभिन्न श्रेणियों के आधार पर तय की जाती है. IWG की ‘वर्क फ्रॉम एनीव्हेयर इंडेक्स में मुंबई ने 77 का कुल स्कोर हासिल किया. इस स्कोर के साथ मुंबई ने लंदन और मियामी जैसे बड़े वैश्विक शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

Photo Credit: IANS
पहले नंबर पर बैंकाक का थाईलैंड
बैंकाक (थाईलैंड) – 106.5 स्कोर के साथ नंबर 1 पर रहा. जबकि 96.5 स्कोर के साथ टोक्यो (जापान) दूसरे स्थान पर रहा. इसके अलावा बार्सिलोना (स्पेन) – 95.5 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर, इसके बाद पोर्टो, वैंकूवर, बुडापेस्ट, नेपल्स, मेडेलिन, लिस्बन और सियोल टॉप शहरों में शामिल रहे.
IWG के अनुसार, 2025 की दूसरी तिमाही तक देश के 8 सबसे बड़े शहरों में 79.7 मिलियन वर्ग फुट फ्लेक्सिबल ऑफिस स्पेस उपलब्ध था, जिससे यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा फ्लेक्सिबल ऑफिस मार्केट बन गया है. भारत ने ग्लोबल फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस मेच्यूरिटी इंडेस्क में 100 अंक हासिल किए थे. जो यूके (98), फ्रांस (97) और अमेरिका (81) से बेहतर प्रदर्शन है.
यह भी पढे़ं-
मलेशिया की महिला ने बताया पहली बार भारत घूमने का एक्सपीरियंस, बोलीं- ‘मैं अपना दिल वहीं छोड़ आई’





