खबर

Jaguar, Audi और 500 ग्राम गोल्ड… तेलंगाना के सरकारी डॉक्टर के ठिकानों पर रेड, ₹100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा | Hyderabad hospital official property probe acb raid Jaguar Audi gold


हैदराबाद:

हैदराबाद में सरकारी अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी के घर तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तलाशी में जैगुआर और ऑडी कारें, गोल्ड, कई फ्लैट और करोड़ों रुपये के फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट जैसी संपत्तियों का पता चला है. एसीबी ने NIMS के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नोरी लक्ष्मी भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (DA) का मामला दर्ज किया है. हैदराबाद में उनके 8 ठिकानों पर छापेमारी हुई.  ACB के अनुसार, दस्तावेजों में दर्ज संपत्तियों की कीमत करीब 6.13 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आंका जा रहा है. जांच में 8 फ्लैट, 4 खुले प्लॉट, विशाखापट्टनम में 800 वर्ग गज का प्लॉट, बैंक और डाकघर जमा, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और म्यूचुअल फंड मिले हैं.

डॉ. लक्ष्मी भास्कर के पास एक 4-BHK लग्जरी फ्लैट, दो 3-BHK फ्लैट और पांच 2-BHK फ्लैट पाए गए. इसके अलावा 517.8 ग्राम सोना, जैगुआर, ऑडी और टाटा नेक्सॉन समेत कई वाहन भी बरामद हुए.
Latest and Breaking News on NDTV

जांच के दायरे में कई फ्लैट और प्लॉट…

ACB ने संपत्ति की कीमत 6.13 करोड़ रुपये आंकी है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. इस संपत्ति में विशाखापत्तनम में 8 फ्लैट, चार ओपन प्लॉट और 800 स्क्वायर यार्ड का एक प्लॉट शामिल है. इसके अलावा, बैंक में 41 लाख रुपये, पोस्ट ऑफिस में 12 लाख रुपये, प्राइवेट फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में 35 लाख रुपये और म्यूचुअल फंड में 29.55 लाख रुपये जमा हैं.

प्रॉपर्टीज में एक 4-BHK लग्जरी फ्लैट, कुकटपल्ली में दो 3-BHK फ्लैट और मणिकोंडा, पेटबशीरबाद और कुकटपल्ली में पांच 2-BHK फ्लैट भी शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: सवा करोड़ का सोना, 25 लाख की नकदी… तेलंगाना के सरकारी ऑफिस में रेड के बाद अधिकारियों के घर से मिला खजाना

ACB को 517.8 ग्राम सोना, लग्जरी जैगुआर, ऑडी और टाटा नेक्सन कारों का कलेक्शन, चार टू-व्हीलर और करीब 5 लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी मिले.

जांच में यह भी पता चला कि भास्कर ने DRT विवाद वाले एक फ्लैट में 1.30 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे और कथित तौर पर अलग-अलग लोगों को 1.33 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन दिया था.

केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच व संपत्ति की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ें: डीएसपी की काली कमाई 200 करोड़! विला, 4 फ्लैट, 3 प्लॉट, 2 किलो सोना, 20 किलो चांदी का खजाना मिला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button