खबर

किमी-अमिताभ की शरारत, कविता कृष्णमूर्ति-सुदेश भोसले का डुएट, 35 साल पुराना वो गाना जो बना 90s की शान, मिलेनियल्स आज भी करते हैं डांस | kimi katkar amitabh bachchan playful chemistry kavita krishnamurti sudesh bhosle duet 35 year old song 90s favourite millennials still dance



हिंदी सिनेमा में 1991 में आई फिल्म ‘हम’ का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ आज भी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डांस नंबर में गिना जाता है. अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माए गए इस गाने को सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. आनंद बख्शी के लिखे बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने इसे ऐसा रंग दिया कि गाना रिलीज के दशकों बाद भी लोगों की जुबान पर है. लेकिन क्या आपने कभी गाने के बोल गिनने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे गाने में ‘चुम्मा’ शब्द करीब नहीं, बल्कि 65 बार सुनाई देता है. यानी गाने की सबसे खास लाइन ही इसका सबसे बड़ा म्यूजिक क्विज बन सकती है. 

जुम्मे के दिन किया था चुम्मे का वादा

गाने की कहानी भी बेहद मजेदार है. अमिताभ का किरदार अपनी महबूबा से शिकायत करता है कि उसने पिछले जुम्मे को अगले जुम्मे चुम्मा देने का वादा किया था, लेकिन अब जब जुम्मा आ गया है तो वह वादा पूरा नहीं कर रही. इसी बात को गाने में बार-बार दोहराया जाता है- वादा किया, फिर तोड़ दिया और अब मिलने के लिए बुलाया जा रहा है. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. 

अमिताभ-किमी की जोड़ी और 15 दिन चली शूटिंग

‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सिर्फ गाने की वजह से ही यादगार नहीं है, बल्कि इसकी शूटिंग भी आसान नहीं थी. रिपोर्ट के मुताबिक, गाने की शूटिंग करीब 15 दिन चली थी. एक सीन के दौरान पानी के तेज दबाव की वजह से किमी काटकर टेबल से करीब 20 फीट दूर जा गिरी थीं. उन्हें चोट लगी और शूटिंग रोकनी पड़ी, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा शूट किया और गाना पूरा हुआ.  फिल्म ‘हम’ में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर, दीपिका साही, शिल्पा शिरोडकर और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था. 

बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली ‘हम’

‘हम’ सिर्फ गाने के मामले में ही सफल नहीं रही. फिल्म ने भारत में करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर रही थी. फिल्म को उस दौर में बड़ी सफलता मिली और इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. 

‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि यह गाना शुरुआत में ‘हम’ के लिए नहीं लिखा गया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए लिखा गया था, लेकिन बाद में यह ‘हम’ का हिस्सा बना. आज 35 साल बाद भी जब यह गाना बजता है तो अमिताभ का डांस और इसका जबरदस्त हुक लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: सलमान खान ने बिग बॉस में खोल दिए कपड़े, फेंक दी टोपी, बोले- बुढ्डा कहते हैं, अब करो ट्रोल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button