मध्य प्रदेश

पेंशनरों को एरियर का इंतजार खत्म, अक्टूबर में मिलेगा भुगतान; CM सुक्खू का ऐलान


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनरों के एरियर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत, जबकि क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर अक्टूबर महीने में जारी किया जाएगा.

प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए की. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने बताया कि लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों का एरियर पहले ही जारी किया जा चुका है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में महंगाई भत्ते (डीए) की एक और किस्त जारी करने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया है, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

हनुमान अंश: फिल्म के बाद चर्चा में शिमला का संकट मोचन, जानें कहानी

RDG बंद होने के कारण हर साल 8,000 से 10,000 करोड़ का नुकसान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश को हर साल 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने पेंशनरों के हित में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के लिए आभार जताया.

हिमाचल में 3 महीने में 2 हजार और शिक्षकों की भर्ती, CM सुक्खू का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button