खबर

मलाई से घी निकालने का आसान जुगाड़, कुकर से मिनटों में होगा काम, न जलने का टेंशन न चिपकने का झंझट | cooker mein malai se ghee kaise nikale


मलाई से घी निकालने का आसान जुगाड़, कुकर से मिनटों में होगा काम, न जलने का टेंशन न चिपकने का झंझट

मलाई से घी कैसे निकालते हैं

NDTV

शुद्ध और असली घी की खुशबू ही अलग होती है, और जब बात घर के बने घी की हो तो उसका मज़ा ही कुछ और है. बाजार में मिलने वाले मिलावटी घी से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप इसे घर पर ही मलाई से तैयार करें. अगर आपको लगता है कि कुकर में घी बनाना झंझट का काम है, तो @manjumittal.homehacks का बताया यह तरीका आपकी सारी दिक्कतों को दूर कर सकता है.

देखें वीडियो…

मलाई से घी कैसे निकालें?

  • सबसे पहले अपने पास सारी चीजें तैयार रखें, 
  • आपको चाहिए कई दिनों की इकट्ठी की हुई फ्रेश मलाई और एक प्रेशर कुकर.

बनाने की विधि:

कुकर में पानी डालें: 

  1. सबसे पहले कुकर के अंदर थोड़ा सा पानी डाल लें.
  2. ऐसा करने से जब आप मलाई गर्म करेंगे, तो वह कुकर के तले में चिपकेगी नहीं और बिल्कुल भी जलेगी नहीं.
  3. यह एक बहुत छोटा सा लेकिन बेहद काम का स्टेप है.

मलाई मिलाना:

  1. अब उस कुकर के अंदर अपनी जमा की हुई मलाई को पलट दें.
  2. मलाई डालने के बाद उसे चम्मच या कछी की मदद से अच्छे से चला लें ताकि वह पानी के साथ थोड़ी घुल-मिल जाए.

कुकर बंद करें:

  1. जब मलाई अच्छे से मिल जाए, तो कुकर का ढक्कन लगा दें.

2 से 3 सीटियां आने दें:

  1. अब कुकर को गैस पर मीडियम आंच पर रख दीजिए.
  2. आपको तब तक इंतजार करना है जब तक कुकर में दो से तीन सीटियां न आ जाएं.
  3. सीटी बजने से मलाई अंदर से अच्छी तरह पक जाती है और घी अलग होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

ढक्कन हटाकर दोबारा पकाएं: 

  1. जब प्रेशर अपने आप निकल जाए, तो कुकर का ढक्कन खोल लें.
  2. अब आपको कुकर को बिना ढक्कन के थोड़ी देर और पकाना होगा.
  3. लगातार चलाते रहें ताकि मलाई गाढ़ी होकर घी छोड़ना शुरू कर दे.

छानने की प्रक्रिया: 

  1. जब घी पूरी तरह ऊपर तैरने लगे और मलाई का बचा हुआ हिस्सा सुनहरे रंग का हो जाए, तो गैस बंद कर दीजिए.
  2. अब एक साफ सूती कपड़े या बारीक छन्नी की मदद से इसे किसी बर्तन में छान लें.
  3. छानते ही आपको एकदम शुद्ध और खुशबूदार घी मिल जाएगा साथ ही, छन्नी में जो खोया बचेगा, वह पूरी तरह अलग हो जाएगा.
  4. इस बचे हुए खोये का इस्तेमाल आप चाहें तो स्वादिष्ट मिठाई या हलवा बनाने में भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: किचन में कॉकरोच ने कर रखा है परेशान? ट्विंकल खन्ना का ये देसी जुगाड़ आएगा आपके काम




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button