

भारत में त्योहारों का सीजन बस शुरू होने वाला है. इसको देखते हुए ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपनी सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival 2026 की घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि देशभर में ये सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. Amazon की इस बड़ी सेल में लगभग सभी कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी. इसके अलावा बैंक डिस्काउंट्स, No-cost EMI और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बंपर रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे.
Amazon के ऑफिशियल सेल बैनर के अनुसार, Prime मेंबर्स को इस शॉपिंग इवेंट के दौरान 10% तक के एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले इस अतिरिक्त डिस्काउंट की डिटेल जानकारी शेयर नहीं की है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इसको लेकर ज्यादा जानकारी दे सकती है.
SBI कार्डहोल्डर को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट
Amazon की इस महा-सेल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ पार्टनरशिप की है. इससे SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. ये 10% की तत्काल छूट क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर भी मिलेगी.
इसके अलावा, त्योहारी बजट को आसान बनाने के लिए Amazon सेलेक्टेड और एलिजिबल इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी एक्सचेंज ऑफर्स और No-Cost EMI के ऑप्शन भी दे रहा है. ये सुविधा स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी एडिशनल बचत करने का मौका देगी.
Amazon से इनाम जीतने का भी मौका
ग्राहकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए Amazon इस सेल के साथ एक खास “Play & win rewards” कैंपेन भी चला रहा है. इसके आधिकारिक प्रमोशनल पेज पर कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स और दूसरे गिफ्ट्स को प्राइज के तौर दिखाया गया है. हालांकि, Amazon ने अभी तक इन इनामों को जीतने के रूल्स, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया या गेम में भाग लेने के पूरे प्रोसेस का खुलासा नहीं किया है.
इसके साथ ही, इस बार Amazon अपने बिल्कुल नए वॉयस असिस्टेंट एक्सपीरियंस ‘Alexa+’ को भी प्रमोट कर रहा है. प्रमोशनल बैनर के अनुसार, ये नई एलेक्सा सर्विस प्राइम मेंबर्स के लिए बिल्कुल फ्री होगी. इस बैनर में एलेक्सा-सपोर्टेड स्मार्ट डिवाइसेज और Fire TV प्रोडक्ट्स को भी खास डिस्काउंट के साथ दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें- लाइक, कमेंट और रीट्वीट का खेल, Elon Musk को विवेक और जाम्यांग ने लगा दिया करोड़ों का चूना!





