खबर

Taurus Aaj Ka Rashifal: गुस्से में न लें फैसला, व्यवहार में संयम जरूरी | Taurus horoscope today 18 September 2026 Vrishabh aaj ka rashifal daily future predictions



Taurus Horoscope Today 18 September 2026, Vrishabh Rashi ka Rashifal: वृषभ राशि से चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर रहेगा. आज आपका ध्यान अपने पार्टनर के साथ संबंधों, साझेदारी और सामने वाले व्यक्ति के व्यवहार पर अधिक केंद्रित करेगा. काम हो या निजी जीवन, अकेले निर्णय लेने के बजाय दूसरे पक्ष की राय समझने से स्थिति बेहतर रहेगी. छोटी असहमति को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने से बचें. 

व्यापारिक साझेदारी के लिए बातचीत का अवसर देने वाला रहेगा आज का दिन. किसी ग्राहक, सहयोगी या पुराने संपर्क से दोबारा संवाद शुरू हो सकता है. चंद्रमा की दृष्टि प्रथम भाव पर पड़ रही है, इसलिए आज दूसरों के व्यवहार का असर आपके मन और निर्णयों पर तुरन्त पड़ सकता है. किसी की नाराजगी को अपनी कमी मान लेना ठीक नहीं. यदि कोई व्यक्ति आपकी आलोचना करता है तो उसमें उपयोगी बात हो तो स्वीकार करें, लेकिन भावनात्मक होकर अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें.  

दांपत्य जीवन में अपनी बात रखने के साथ सामने वाले की परेशानी सुनना भी जरूरी है. पुराने मुद्दे को बार-बार उठाने से घर का माहौल बिगड़ सकता है.  

कार्यस्थल पर आपका व्यक्तित्व प्रभाव डालेगा, इसलिए आज व्यवहार में संतुलन रखना आपके लिए विशेष रूप से जरूरी है. सहकर्मी के साथ मतभेद हो तो उसे सार्वजनिक चर्चा का विषय न बनाएं. किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपकी बात सुनी जाएगी, बशर्ते आप आक्रामक शैली के बजाय स्पष्ट और संयमित तरीके से अपनी बात रखें.

उपाय: सुबह किसी गौशाला में हरा चारा या हरी सब्जी अर्पित करें. भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय  मंत्र का 21 बार जाप करें.
शुभ रंग: हल्का हरा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button