खबर

Aries Aaj Ka Rashifal: निवेश में सावधानी जरूरी, रुका पैसा मिलने की संभावना | Aries horoscope today 18 September 2026 Mesh aaj ka rashifal daily future predictions



Aries Horoscope Today 18 September 2026, Mesh Rashi ka Rashifal: मेष राशि से चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर आज जीवन में कुछ अचानक घटित करवा सकता है. अचानक खर्च या ऐसी परिस्थिति सामने आ सकती है जिसकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई. इसलिए धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. किसी को उधार देने, बिना पूरी जानकारी के निवेश करने या केवल भरोसे के आधार पर आर्थिक जिम्मेदारी लेने से पहले विचार करें. पहले से रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है. सम्भव है कोई पॉलिसी मैच्योर होने पर पैसा प्राप्त हो.

बोलचाल में आपके सही शब्द किसी उलझे हुए मामले को संभाल सकते हैं, जबकि कठोर भाषा मामूली बात को बिगाड़ सकती है. परिवार में किसी सदस्य के साथ पुराने मतभेद फिर से सामने आ सकते हैं. कोई जानकारी पूरी तरह स्पष्ट न हो तो उसके आधार पर निर्णय न लें. वरिष्ठ व्यक्ति के सामने अपनी बात रखते समय तथ्य और प्रमाण साथ रखना बेहतर रहेगा. 

व्यापारियों को भुगतान, हिसाब-किताब और साझेदारी से जुड़े कागज ध्यान से देखने चाहिए. किसी के आश्वासन मात्र पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा. कोई बात मन को चोट पहुंचाए तो प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा समय लें. बोलचाल में धैर्य बनाए रखें. आज खाने पीने के शौक में वृद्धि महसूस करेंगे. 

सम्भव में आज का दिन आपकी रसोई में कुछ नया व्यंजन बनाने में बीते. परन्तु अधिक तला भुना भोजन स्वास्थ को गड़बड़ कर सकता है.

उपाय: शाम को एक तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें लाल फूल डालें और शिवलिंग पर अर्पित करें.
शुभ रंग: गहरा लाल.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button