खबर

Gemini Aaj Ka Rashifal: काम में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, खर्च पर नजर जरूरी | Gemini horoscope today 18 September 2026 Mithun aaj ka rashifal daily future predictions



Gemini Horoscope Today 18 September 2026, Mithun Rashi ka Rashifal: मिथुन राशि से चंद्रमा का छठे भाव में गोचर आज आपको उन कामों की ओर खींच सकता है जिन्हें आप लम्बे समय से आने वाले कल पर छोड़ रहे थे. प्रतियोगिता, कार्यस्थल की खींचतान, कर्ज या रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा. परिस्थितियां पूरी तरह आपके नियंत्रण में न हों, फिर भी अपनी कार्यप्रणाली सुधारकर काफी कुछ संभाला जा सकता है. 

किसी के साथ अनावश्यक बहस में पड़ने के बजाय परिणाम पर ध्यान देना आपके लिए ज्यादा उपयोगी रहेगा. छठा भाव विरोध और प्रतिस्पर्धा का भी माना जाता है. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आपके काम में कमी निकाल रहा है या आपकी राह में अड़चन डालने का प्रयास कर रहा है तो तुरंत जवाब देने की जरूरत नहीं है. अपने काम की गुणवत्ता मजबूत रखें.

प्रतियोगी क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा. लेकिन अति-आत्मविश्वास आपको नुकसान दे सकता है. नौकरी में किसी सहकर्मी की गलती का भार अपने ऊपर लेने से पहले स्थिति स्पष्ट कर लें. 

चंद्रमा की दृष्टि बारहवें भाव पर पड़ने से अचानक या बेवजह के खर्च, दूरस्थ स्थान की यात्रा और मानसिक रूप से आप एकांत में रहना पसंद कर सकते हैं अनियोजित खरीदारी या छोटी-छोटी चीजों पर लगातार पैसा निकलना बजट बिगाड़ सकता है. यदि यात्रा की योजना है तो समय और खर्च दोनों का हिसाब पहले बना लेना बेहतर होगा. 

कामकाज के स्तर पर कोई ऐसा दायित्व मिल सकता है जिसे पूरा करने में अतिरिक्त समय लगे. इसे परेशानी मानने के बजाय अपनी क्षमता दिखाने का अवसर समझें. मन में बार-बार किसी पुराने विषय को दोहराने से बेचैनी बढ़ सकती है. 

उपाय: किसी मंदिर में हरे मूंग की दाल अर्पित करें और बाद में जरूरतमंद को दान करें. गणेशजी के सामने दूर्वा की 11 गांठें अर्पित करके ॐ गं गणपतये नमः का 21 बार जाप करें.
शुभ रंग: पिस्ता हरा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button