खबर

पुतिन की ऑरस या जिनपिंग की हकी L5- किसकी गाड़ी ज्यादा ताकतवर, क्या हैं फीचर्स? | Putin Aurus or Xi Jinping Hongqi L5 whose car is more powerful and what are the features



ब्रिक्स सम्मेलन में चीन और रूस दोनों ने हिस्स लिया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिपिंग भारत आ भी चुके हैं. अब इन दो बड़े मुल्कों का आना तो बड़ी बात है ही, इसके साथ-साथ इनकी खास गाड़ियां भी चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं. दुनिया के ये दो ताकतवर नेता अपने साथ एक ऐसी सुरक्षा लेकर चलते हैं जिसकी जानकारी जान कोई भी हैरान हो सकता है.

आज आपको बताते हैं कि शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन किसी भी विदेशी दौरे पर कौन सी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और उसकी क्या खासियत है.

शी जिनपिंग जब भी किसी देश जाते हैं, तो अपनी आधिकारिक स्टेट कार हकी L5 या इसका कस्टमाइज्ड मॉडल N701 साथ लाते हैं. मंडारिन में हकी का मतलब है ‘लाल झंडा’. 1958 में शुरू हुआ ये ब्रांड चीन के राजकीय गौरव का प्रतीक है.

 इस गाड़ी का वजन 3,150 किलो, लंबाई 5.5 मीटर, कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है. इसका इंजन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.0 सेकंड में हासिल कर लेता है.

ये सिर्फ एक लग्जरी लिमोजिन नहीं है. 18 फीट लंबी इस कार में एंटी-रॉकेट, आर्मर प्लेट्स, बेहद मोटे बुलेटप्रूफ शीशे और बायोलॉजिकल और केमिकल हमलों से बचाने के लिए खास एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम भी मौजूद है. इसके ऊपर 360 डिग्री कैमरे और ऑल-व्हील ड्राइव इसे किसी भी खतरे से झटके में बाहर निकालने में सक्षम बनाते हैं.

और अब बात करते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को दुनिया में सबसे सॉलिड माना जाता है. यूक्रेन युद्ध और 2022 में कार के पास हुए रहस्यमय धमाके के बाद से ये सुरक्षा कई गुना बढ़ चुकी है.

जमीन पर पुतिन की सवारी है ऑरस. 6 टन वजन की ये रूसी ‘द बीस्ट’ BR5 बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस है.यानी 7.62 एमएम की गोलियां हों, ग्रेनेड ब्लास्ट हो या 6 किलो टीएनटी का धमाका, ये कार सब झेल सकती है. इस गाड़ी में 80 एमएम मोटा बुलेटप्रूफ ग्लास मौजूद है, इसके अलावा टायर पंक्चर होने के बाद भी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किलोमीटर तक भागने की क्षमता है.

पुतिन की गाड़ी का इंजन 598 एचपी यानी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 6 सेकंड में हासिल कर सकता है. इसके अलावा ईसीएम सिग्नल जैमर, इमरजेंसी ऑक्सीजन जनरेटर और ड्रोन को बेअसर करने वाली टेक्नोलॉजी इस गाड़ी में रहती है.

और सबसे दिलचस्प बात, पुतिन के काफिले में एक जैसी 10 से 15 और ऑरस कारें चलती हैं, ताकि दुश्मन को पता ही न चले कि असली पुतिन किस कार में हैं. वैसे सड़क पर तो पुतिन की सुरक्षा अभेद रहती ही है, आसमान में भी इसे पुख्ता रखा जाता है.

हवा में पुतिन का ठिकाना होता है उनका ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’—इल्यूशिन-96 विमान. 15,000 किलोमीटर बिना रुके उड़ने वाला ये प्लेन एक उड़ता हुआ बंकर जैसा प्रतीत होता है. इसमें रडार को चकमा देने वाली कोटिंग, न्यूक्लियर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स यानी ईएमपी से बचाव और आने वाली मिसाइल को गुमराह करने वाला डीआरसीएम मिसाइल डिफेंस सिस्टम तक मौजूद है. इसके क्रू मेंबर्स में 20 फीसदी सिर्फ एफएसओ एजेंट्स होते हैं.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button