खबर

नेहा मेघवाल को बीकानेर कलेक्टर बनने की लोग दे रहे बधाइयां, ADM बोले- DM तो IAS न‍िशांत जैन हैं | neha meghwal bikaner collector viral claim fact check ias nishant jain real bikaner dm


IAS Nishant Jain Bikaner Collector:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नेहा नाम की लड़की को राजस्थान के बीकानेर जिला कलेक्टर बनने पर खूब बधाई दी जा रही है. लोग उन्हें मेघवाल समाज का गौरव बता रहे हैं, मगर NDTV की पड़ताल में यह दावा झूठा निकला है. कहीं उन्हें नेहा मेघवाल बताया जा रहा है तो कहीं नेहा जाटव. हकीकत यह है कि वर्तमान में इन दोनों नामों की कोई भी महिला बीकानेर की जिला कलेक्टर नहीं है. नेहा मेघवाल को बीकानेर जिला कलेक्टर बताने वाली पोस्ट की पड़ताल में हमने सबसे पहले बीकानेर जिले की आधिकारिक वेबसाइट देखी. वहां से पता चला कि बीकानेर कलेक्टर नेहा नहीं, बल्कि निशांत जैन हैं. निशांत जैन राजस्थान कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. 

neha meghwal bikaner collector viral claim fact check  nishant jain real bikaner dm

neha meghwal bikaner collector viral claim fact check  nishant jain real bikaner dm

IAS निशांत जैन कौन हैं?

आईएएस अधिकारी निशांत जैन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 30 अक्टूबर 1986 को जन्मे निशांत जैन के पास MA, MPhil और PhD की डिग्रियां हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की थी और राजस्थान कैडर में 2015 बैच के IAS अधिकारी बने. वह 2 अप्रैल 2026 से बीकानेर जिला कलेक्टर पद पर हैं. सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर के पद से स्थानांतरित होकर बीकानेर आए थे. बीकानेर से पहले वह बाड़मेर और जालोर के जिला कलेक्टर भी रह चुके हैं.  

यह भी पढ़ें- मोनिका यादव की वायरल फोटो असली, IAS होने का दावा निकला फर्जी, पिता-पति हैं जिला कलेक्टर

neha meghwal bikaner collector viral claim

नेहा मेघवाल नहीं न‍िशांत जैन हैं बीकानेर कलेक्‍टर

नेहा मेघवाल के कलेक्टर बनने का दावा कौन कर रहा?

इंस्टाग्राम पर premkumar_jaipal_ridmalsar और pokarsa_meghwal0001 जैसे अकाउंट्स से नेहा मेघवाल के बीकानेर कलेक्टर बनने की पोस्ट शेयर की गई है. इन पोस्ट्स को हजारों लोगों ने लाइक किया है और कमेंट्स में बधाई संदेशों की भी बाढ़ आई हुई है. सोशल मीडिया पर ही कई लोग नेहा मेघवाल या नेहा जाटव को बीकानेर कलेक्टर बताने वाली पोस्ट का फैक्ट चेक भी कर रहे हैं. वे बता रहे हैं कि बीकानेर जिला कलेक्टर तो IAS निशांत जैन हैं, नेहा मेघवाल नहीं. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि संभवतः वह SDM बनी होंगी. उनकी पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के रूप में हुई होगी और लोगों को भ्रम हो गया कि वह कलेक्टर बन गई हैं.  

यह भी पढ़ें-  IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं

Neha Meghwal Bikaner Collector Viral Claim

बीकानेर कलेक्टर बनने की बधाइयों की सच्चाई क्या है? NDTV की पड़ताल में निकला फर्जी दावा

बीकानेर एडीएम बोले-पुल‍िस कर रही जांच 

इस संभावना की भी हकीकत जानने के लिए हमने बीकानेर के एडीएम उम्मेद सिंह रत्नू से फोन पर बात की. NDTV से बातचीत में उन्होंने बताया कि नेहा मेघवाल के बीकानेर कलेक्टर बनने की खबर पूरी तरह फर्जी है. वर्तमान में बीकानेर के जिला कलेक्टर IAS निशांत जैन हैं. नेहा मेघवाल नाम की कोई महिला न तो जिला मजिस्ट्रेट है और न ही SDM पद पर कार्यरत है. उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि यह फर्जी वायरल खबर उनकी जानकारी में है. इसकी जानकारी बीकानेर पुलिस को दे दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह का भ्रामक दावा कौन और क्यों कर रहा है. जिला कलेक्टर जैसे संवैधानिक पद के बारे में फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें-   IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button