
सोशल मीडिया पर आजकल एक बेहद दिलचस्प और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम के एक फेमस स्ट्रीट मार्केट का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे वहां एक स्टॉल पर बंद पार्सलों की ऐसी दुकान सजी है, जिसने हर देखने वाले को हैरत में डाल दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुकान की टेबल पर रंग-बिरंगे और अलग-अलग साइज के अनगिनत शिपिंग पैकेट बिखरे पड़े हैं. इन पार्सलों की खास बात ये है कि इन्हें आज तक किसी ने खोला नहीं है. बताया जा रहा है कि ये वो पार्सल हैं जो या तो कूरियर कंपनियों से खो गए थे या फिर एयरपोर्ट पर छूट गए थे.

अनोखा बाजार जहां डिब्बा खोलने से पहले ही हो जाता है सौदा
वीडियो में एक महिला बता रही है कि, ‘यहां शॉपिंग करने का तरीका भी बेहद अलग और रोमांचक है. ग्राहक अपनी पसंद से कोई भी पैकेट उठाता है और उसे सीधे डिजिटल तराजू पर रख देता है. सामान की कोई निश्चित कीमत नहीं होती, बल्कि उसका प्राइज उसके वजन से तय होता है. ऐसे में भारी पैकेट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं और हल्के पैकेट कम दाम में मिल जाते हैं.
ये भी देखें-तीन बच्चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, मचा बवाल | Read
खरीदने वाले को भी नहीं पता कि अंदर क्या निकलेगा
महिला इस वायरल वीडियो में बता रही है कि, ‘खरीददार जब तक पैसे देकर पार्सल को सील तोड़कर खोल नहीं लेता, तब तक उसे पता भी नहीं होता कि उसमें कोई महंगा गैजेट है या फिर मामूली सामान. इसी सरप्राइज और रोमांच की वजह से लोग अपनी किस्मत आजमाने यहां खिंचे चले आ रहे हैं. ये मार्केट अब टूरिस्टस और रील बनाने वालों के लिए एक नया ठिकाना बन गया है.’
ये भी पढ़ें:-60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)





