

डीग के बेढ़म गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान युवक बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं होने पर टावर से कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. करीब 3 घंटे बाद युवक नीचे उतरा.
एक महीने से नेटवर्क की समस्या
बेढ़म का रहने वाले पुष्कर का कहना है कि कंपनी उपभोक्ताओं से महंगे रिचार्ज लिए जा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित नेटवर्क सुविधा नहीं मिल रही है. पुष्कर के अनुसार, गांव में करीब एक महीने से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है. नेटवर्क नहीं होने के कारण मोबाइल कॉल, इंटरनेट सहित अन्य ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों और जवानों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस का प्रयास है कि युवक को सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतारा जाए, और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.
नेटवर्क की समस्या पर टावर पर चढ़ गया
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक टावर की तकनीकी खराबी और नेटवर्क की समस्या को लेकर टावर पर चढ़ गया है. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया है. पुलिस युवक को समझाकर नीचे उतार लिया गया है.
साढ़े 3 घंटे बाद टावर के नीचे उतरा
थानाधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि 3:30 घंटे के बाद युवक टावर से नीचे उतरा. उसकी मांगी थी कि नेटवर्क कम आ रहा है, और रिचार्ज भी महंगा हो गया है. मांग को लेकर तत्कालीन वहां पर जियो कंपनी के टेक्निकल कर्मचारियों को बुलाया गया, और जो टावर में नेटवर्कों की कमियां चल रही थी, उसको सुधारा गया. मांग पूरी होने पर युवक पुष्कर टावर से नीचे उतरा.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में 11 सितंबर से फिर बारिश का दौर, 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट





