

कटिहार में धान की फसल बर्बाद
NDTV
बिहार में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर कई इलाकों को पूरी तरह पानी में समा दिया है. अब आम लोग तो इस बढ़े हुए जल स्तर से परेशान हैं ही, किसान भी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. कटिहार में भी हालात विस्फोटक बन चुके हैं जहां पर आधा दर्जन पंचायतें पानी में डूब चुकी हैं, लोगों के घर में पानी घुस चुका है.
अब धान की खेती करने वाले किसान कोसी नदी के बढ़े जलस्तर से परेशान हैं. उनकी पूरी फसल में पानी में डूब चुकी है. किसानों के मुताबिक अचानक बढ़े जलस्तर की वजह से उन्हें अब अपनी बची हुई धान की फसल को काटना पड़ रहा है.
पीड़ित किसान रंजीत सिंह कहते हैं कि दो-तीन दिन पहले पानी नहीं था, लेकिन अचानक से कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई जिसके बाद खेतों में लगे धान नदी में समा गए. अब इसे बचाने के लिए जुटे हुए है. 25 प्रतिशत धान ही तैयार था बाकी सभी बर्बाद हो गया. दूसरे किसान सोहेल अख्तर बताते हैं कि कड़ी मेहनत से धान की फसल लगाए थे, लेकिन अब सबकुछ डूब चुका है, पैसा भी वापस नहीं मिलने वाला है. सरकार से मांग है कि किसानों की समस्या का समाधान किया जाए.
अब इस समय बाढ़ का प्रकोप सिर्फ बिहार में देखने को नहीं मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिले भी प्रभावित चल रहे हैं. वाराणसी के घाट तो जलमग्न हो चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





