मध्य प्रदेश

20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल


आज देश की अधिकतर नदियों की हालत कचरे के ढेर के कारण काफी बुरी हो चुकी है. सरकारें नदियों को साफ करने के लिए करोड़ों खर्च करने के दावे करती हैं, लेकिन उसे गंदा करने वालों की कमी नहीं है. इस बीच मध्य प्रदेश के एक 20 वर्षीय युवक ने ठान लिया कि  वो अजनार नदी में जमा कचरे को साफ करके रहेगा.

इस युवक ने 2 सालों की कड़ी मेहनत के बाद कचरे का ढेर बन चुकी अजनार नदी की काया ही पलट दी है. ये सकारात्मक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस युवक के प्रयासों को सराह रहे हैं. 

2 सालों में किया नदी को साफ

मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में 20 वर्षीय बिट्टू तबाही ने अकेले ही कचरे से पटी अजनार नदी को साफ कर दिया है. इस युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सफाई से पहले और बाद की वीडियो शेयर की है. बिट्टू ने बताया कि उसने जब नदी को साफ करने का काम शुरू किया था तब लोग उसका मजाक उड़ाते थे और उसे पागल कहते थे, लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी. 

बिट्टू का वीडियो वायरल

बिट्टू का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो की शुरुआत में बिट्टू ने कहा, “एक भाई ने कमेंट किया कि तुम सिर्फ वीडियो बनाते हो, कभी तुमने नदी को भी साफ कराया होगा.” 

वीडियो में बिट्टू ने बताया कि नदी की सफाई करना उनके लिए एक सतत मिशन रहा है. दोस्तों, आप लोगों को पता है कि मैं अपनी अजनार नदी को साफ कर रहा हूं. और आज मैं भाई को बताने वाला हूं कि मैंने अभी तक क्या-क्या काम किया है.”

मैहर: उद्घाटन से पहले ही टपकने लगा 45 करोड़ का स्कूल, अब उठ रहे सवाल

बिट्टू के हाथों में हुए इन्फेक्शन

वीडियो में बिट्टू ने बताया कि पहले नदी की हालत कैसी थी और उसमें कितना कचरा भरा हुआ था और उसके साफ करने के बाद नदी पूरी तरह साफ हो गई है.  बिट्टू ने अपने वीडियो में बताया है कि ये काम कितना कठिन था और नदीं में जहरीले सांप और तरह-तरह की गंदगी भरी हुई थी. उसके दोस्त और बाकि लोग उसका मजाक उड़ाते थे. बिट्टू ने अपने बताया कि कैसे नदी को साफ करने के दौरान उनके हाथों में इन्फेक्शन हो गया. हाथों और पैरों की खाल तक निकलने लगी. इसके बावजूद उन्होंने अकेले ही खुद नदी को साफ करने का काम जारी रखा.

लोगों के बिट्टू के प्रयासों को सराहा

बिट्टू के इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है और लोग उसके प्रयासों की सराहना कर रहे हैं. बिट्टू ने अपने वीडियो में अजनार नदी के अलग-अलग हिस्सों को साफ करने की अपनी कोशिशों और उससे आये बदलावों को दिखाया है. जो काम सरकारी तंत्र करने के दावे करती है और करोड़ों खर्च करती है, वहीं इस 20 वर्षीय युवक ने दिखा दिया है कि वास्तव में कोई जमीनी स्तर पर काम करना चाहे तो वो उससे बदलाव आता है और वो बदलाव दिखाई भी देता है. इसके साथ ही इस युवक ने लोगों को भी संदेश दिया है कि सरकार भरोसे बैठने की बजाय अपने आसपास के इलाकों को हम खुद स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं. 

कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button