खबर

जयपुर में जन्माष्टमी पर बदला ट्रैफिक सिस्टम, QR से मिलेगी पार्किंग, डायवर्जन की जानकारी | Jaipur Traffic Advisory On Janmashtami Govind Devji Mandir Near Parking Traffic Police QR



जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी की खास सजावट की गई है. भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया है. जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. उधर गोविंद देवजी मंदिर में इस बार दर्शन व्यवस्था भी बदल दी गई है. श्रद्धालुओं को केवल जलेब चौक से ही मंदिर के भीतर जाने की अनुमति मिलेगी. जलेब चौक से दर्शन के लिए तीन अलग-अलग कतारें बनाईं गई हैं.

जयपुर के ट्रैफिक में बदलाव

जन्माष्टमी के मौके पर गोविंद देवजी मंदिर आने वाली श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जयपुर के ट्रैफिक में बदलाव हुआ है. दर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है. दर्शन समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं का निकास जय निवास बाग की ओर से कराया जाएगा. पार्किंग की सुविधा रामनिवास बाग और चौगान स्टेडियम में उपलब्ध करवाई गई है. 

जयपुर पुलिस ने कहा कि क्यूआर कोड से जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते की भी जानकारी मिलेगी. इसके अलावा लोकल मैप का आसानी से नेविगेशन हो सकेगा.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष QR कोड

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मेट्रो ट्रेन का उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन संबंधी अफवाहों से बचें. जन्माष्टमी के दौरान चारदीवारी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा. पुलिस ने भीड़भाड़ में धक्का-मुक्की से बचने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है. साथ ही जयपुर पुलिस ने जन्माष्टमी 2026 गोविंद देव जी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए QR कोड जारी किया है. जिसे श्रद्धालु स्कैन करके नजदीकी पार्किंग, लाइव पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं.

जन्माष्टमी पर दर्शन सिस्टम बदला

जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक तैयारी के साथ आएं. मंदिर में व्यवस्था सम्भाल रहे प्रेम गुर्जर ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. तीन पंक्तियां बनाई गई है. मंदिर की व्यवस्था संभालने में करीब 2500 सेवक लगे हैं. हमारा प्रयास है सबको भगवान के दर्शन हो.

पुलिस ने भी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी तैयारी कर रखी है. डीसीपी जयपुर नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक कर तमाम आवश्यक इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है. शहर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. 

600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

तीन पारियों में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए है. सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कमिश्नरेट के अलावा आरएसी ,होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त जाब्ता मुहैया कराया गया है. मंदिर परिसर के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थाई कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढे़ं- जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 KM का मार्ग ‘नो व्हीकल जोन’, VIP दर्शन बंद







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button