मध्य प्रदेश

रीवा हादसे में 5 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान


रीवा में बस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है, साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार शाम रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक भीषण सड़क हादसे की दिल दहलाने की घटना सामने आई है. बताया गया कि गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के पास यात्री बस और बल्कर वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

राहुल गांधी के इंदौर दौरे में फंसा पेच, मामले में सीएम मोहन यादव की एंट्री

घायलों को संजय गांधी अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं, हादसे के बाद घायलों को तत्काल गुढ़ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया. 16 घायलों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया है. इनमें 3 मरीजों को ICU में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 13 घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. वहीं, चार लोगों को गुढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य स्थिति में रखा गया है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. संभागीय आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरन सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर राहत एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया. बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और राहत दल भी जुटे रहे.

रीवा सांसद ने जाना घायलों का हाल

वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद राजेश मिश्रा और गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह भी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. रीवा कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की. हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

रीवा में भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button