मध्य प्रदेश

रीवा में भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख


मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां सीधी की ओर जा रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर आ रहे एक बल्कर ट्रक के बीच टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस घटना में 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एमपी के रीवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया कि सीधी की ओर जा रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर आ रहे एक बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे.

राहुल गांधी के इंदौर दौरे में फंसा पेच, मामले में सीएम मोहन यादव की एंट्री

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

बताया गया कि हादसे में घायल करीब 20 लोगों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है. हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं हुई है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

घटना पर क्या बोलें कलेक्टर रीवा?

घटना को लेकर रीवा कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने बताया कि “बस और दूसरे वाहन की टक्कर गुढ़ से लगभग 4 किलोमीटर आगे हुई. टक्कर के तुरंत बाद बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई. पूरा प्रशासन, मेडिकल टीमें, स्थानीय ग्रामीण और जन-प्रतिनिधि तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मिलकर बचाव कार्य में जुट गए. अनुमान के मुताबिक, 20 लोग घायल हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है. बचाव कार्य जारी है.”

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

वहीं, रीवा में भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.  पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

उपराष्ट्रपति ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

वहीं, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रीवा में हुए हादसे पर कहा कि, “मध्य प्रदेश के रीवा में हुए दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानें जाने से गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि दुख की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत और सांत्वना मिले. मैं हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

RGPV से हटेगा राजीव गांधी का नाम, 3 भागों में बंटेगा, कांग्रेस बोली- हम भी हिसाब करेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button