

नई दिल्ली:
बीजेपी की सोशल मीडिया टीम बदलते ही काम की रणनीति भी बदल गई है. बीजेपी सोशल मीडिया चीफ दीपक म्हस्के की टीम सोशल मीडिया पर अलग ही अंदाज में एक्टिव है. वह युवाओं तक पहुंचने के लिए उनके ही स्टाइल का इस्तेमाल कर रही है. बीजेपी की सोशल मीडिया टीम राजनीतिक संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए मीम्स, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के क्रिएटिव वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है. पिछले की दिनों से बीजेपी के कई राज्यों के ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल्स एक दूसरे को कोट और रीट्वीट कर रहे हैं. अलग-अलग राज्यों के हैंडल्स के बीच कोलैबोरेशन भी चल रहा है.
बीजेपी की नई सोशल मीडिया स्ट्रैटजी
बीजेपी की नई सोशल मीडिया रणनीति में मोटू-पतलू और स्पाइडर-मैन भी शामिल हो गए हैं. इसकी शुरुआत हुई जम्मू-कश्मीर के बीजेपी ट्विटर हैंडल से. इस पर सलमान खान, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ का एक वीडियो ट्वीट किया गया था, सभी मंच पर एक साथ खड़े थे. क्रिएटिविटी देखिए कि इस वीडियो में सलमान को जम्मू-कश्मीर बीजेपी ,संजय दत्त को कर्नाटक बीजेपी और जैकी को गोवा बीजेपी के तौर पर दिखाया गया. साथ ही पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था- ‘तीन भाई, तीनों तबाही’.
फिर ट्रेंड कर रहा ‘दिमागी नक्सल ‘
वहीं दिमागी नक्सल शब्द एक बार फिर से ट्रेंड करने लगा, ये वही शब्द है, जिसे लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बोला था. इसका इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी लोगों के लिए लिया जाता है. बीजेपी आई सेल ने The worst nightmare for the Dimagi Naxal ecosystem!का पोस्ट ट्विटर पर किया, ये ट्रेंड करने लगा. साथ ही अलग-अलग राज्यों के बीजेपी सोशल मीडिया हैंडल्स के बीच कोलैबोरेशन शुरू हो गया. इस ट्वीट्स में ‘मां भारती’ की रक्षा करने का संकल्प भी शामिल था.
मीम्स के जरिए युवाओं से संवाद की कोशिश
बीजेपी की नई सोशल मीडिया राणनीति में मीम्स और मोटिवेशनल स्पीच का मिला-जुला कॉम्बिनेशन की झलक देखने को मिला. पार्टी युवाओं से जुड़ने के लिए पॉप-कल्चर के उदाहरणों और Gen-Z की बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल करना चाहती है.
मोटू-पतलू और स्पाइडर-मैन की एंट्री
हाल ही में मोटू-पतलू और स्पाइडर-मैन भी इसमें देखे गए. राहुल गांधी पर तंज कसने के लिए AI से बने कार्टून स्ट्रिप्स का भी इस्तेमाल किया गया. राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीरों पर डायलॉग बॉक्स दिखाए गए, जिनमें उन्हें एक ऐसी वेबसाइट से परेशान दिखाया गया है जिसे “Gen-Z” ने बीजेपी और उसकी सरकार के खिलाफ उनके दावों और आरोपों को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया है.
मोटू-पतलू ने की यूपी के इंफ्रा की तारीफ
मोटू-पतलू को उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए दिखाया गया.वहीं ‘अमेरिकन साइको’ फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल राहुल गांधी का मजाक उड़ाने के लिए किया गया. इसमें क्रिश्चियन बेल का किरदार लिफ्ट में रोता है, स्क्रीन पर लिखा था- “रागा को एहसास हुआ कि एक और प्रोपेगैंडा नैरेटिव फेल हो गया!” दरअसल उन आरोप है कि पुणे में छात्रों ती गूंज कार्यक्रम में “पितृसत्ता को खत्म करो” का नारा देते हुए राहुल ने हिंदू धर्म से जुड़ी बातों का अपनी सुविधा के हिसाब से इस्तेमाल किया था.
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस
इसमें रैपर ड्रेक भी नजजर आए. साथ ही “Brothaa”, “Delulu”, “Kinda Chic” और “It’s Done, Bro!” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. इनमें से आखिरी वाले का संबंध उस घटना से है, जहां से Gen-Z पर यह फोकस शुरू हुआ था. दरअसल एक्टर सलमान खान ने भूख ड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहते हुए “it’s done bro” कहा था.
बता दें कि बीजेपी ने हालही में अपने सोशल मीडिया हेड को बदला है. अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को लाया गया है. जिसके बाद बीजेपी की युवाओं तक पहुंचने की रणनीति भी बदलती नजर आ रही है.
ये भी पढे़ं-‘राहुल को रिवर्स की बीमारी, तभी लाखों साल पीछे चले गए…’, मनुस्मृति वाले बयान पर उमा भारती का तंज





