खबर

Bhadrapad Month 2026: आज से शुरू हुआ भादो का महीना, जानिए सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट | Bhadrapad Month 2026 start end date vrat tyohar list significance bhado kab se start hai



Bhado kab se start hai 2026: आज 29 अगस्त से भाद्रपद का महीना शुरू हो गया है. यह महीना सावन के बाद आता है और इसे भादो के नाम से भी जाता है. हिन्दू धर्म में यह पर्व बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इस माह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. साथ ही इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे. साथ ही इस माह का समापन कब होगा. आइए जानते हैं…

कब से कब तक रहेगा भाद्रपद का महीना? 

हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद का महीना, साल का छठा महीना होता है. वहीं, इसकी शुरुआत 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के समापन के साथ हो गई है. वहीं, भाद्रपद का समापन 26 सितंबर को अश्विन मास की शुरुआत के साथ हो जाएगा.

भादो महीने का महत्व

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भादो के महीने में पूजा-पाठ, जप-तप और ध्यान लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. साथ ही इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करना अत्ंयत लाभकारी माना जाता है.

भाद्रपद महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार

29 अगस्त 2026: भाद्रपद मास का प्रारंभ
31 अगस्त 2026: कजरी तीज
2 सितंबर 2026: हल षष्ठी
4 सितंबर 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2026: अजा एकादशी
11 सितंबर 2026: भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव का शुभारंभ
15 सितंबर 2026: ऋषि पंचमी व्रत
17 सितंबर 2026: ज्येष्ठा गौरी/गौरी पूजा
19 सितंबर 2026: राधाष्टमी
22 सितंबर 2026: परिवर्तिनी एकादशी व्रत
23 सितंबर 2026: वामन जयंती 
25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन
26 सितंबर 2026: भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: भगवान श्रीकृष्ण सपने में आए तो क्या है इसका मतलब? आचार्य से जानिए इसका खास संकेत

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा? ऑफिस में रखें ये 3 चीजें, पंडित से जानिए Money Flow बढ़ाने का उपाय





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button