खबर

आज यूपी से बिहार तक तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कब होगी बरसात? आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम | up bihar heavy rain alert today weather update 29 august imd delhi ncr monsoon rainfall



भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. बंगाल की खाड़ी से उठे एक डीप डिप्रेशन और उत्तर से आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के मिलने से झमाझम बारिश की स्थिति बन रही है. नेपाल बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 47 से ज्यादा जिलों में आज दिनभर अच्छी बारिश के चांस हैं. कानपुर में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है, जिससे शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. पहाड़ी राज्यों में भी फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बन रही है, हिमाचल में लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद चल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बन रही है. 

यूपी में आज बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज यूपी में लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की स्थिति बन रही है, जहां सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और बागपत में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बाद गंगा समेत कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ा है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

यहां क्लिक करके देखिए अपने राज्य के मौसम का हॉल

बिहार में भी अलर्ट

बिहार में तेज बारिश का अलर्ट आज जारी किया गया है. खगड़िया, चंपारण, पूर्णिया, भागलपुर, पटना समेत 20 जिलों में शनिवार को अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंगा और गंडक नदियां बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते 8 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं, जिससे घाट किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया है. क्योंकि बिहार में यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश की स्थिति रहेगी.

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में भी मौसम में बदलाव फिर दिख सकता है. दो दिन तक हुई बारिश के बाद गुरुवार और शुक्रवार को निकली तेज धूप ने फिर से उमस भरी गर्मी को बढ़ा दिया है. लेकिन मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक यहां पर फिर बारिश की स्थिति बन सकती है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हैं. उमस भरे माहौल के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में अगर बारिश होती है तो तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं, जिससे गर्मी से फिर राहत मिल सकती है. 

उत्तराखंड-हिमाचल में मॉनसून एक्टिव 

पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है. हिमाचल में लैंडस्लाइड की वजह से  67 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. जबकि उत्तराखंड में चमोली में हुए लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर भी यातायात प्रभावित रहा है. दोनों राज्यों में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पहाड़ी राज्यों में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि मौसम अचानक से भी बिगड़ सकता है.

क्यों हो रही झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दवाब की वजह से बारिश हो रही है. जिसका सबसे ज्यादा असर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों में दिख रहा है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश की स्थिति बन रही है, क्योंकि यहां मॉनसून एक्टिव दिख रहा है. जिससे मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ेंः नेपाल आपदा की डराने वाली तस्वीर आईं सामने, WMO की सैटेलाइट इमेज में दिखी तबाही की पूरी कहानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button