खबर

Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक | today rashifal how will sunday be for those born under Aquarius and Pisces signs find out your lucky color and lucky number



आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय गणनाओं और आचार्य मदन मोहन के राशिफल के अनुसार, कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. किसी को कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है तो किसी के लिए परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से जुड़ा रह सकता है. आपको किसी नए काम का नेतृत्व करना पड़ सकता है. बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात पर बहस होने की आशंका है. दांपत्य जीवन में सुख मिल सकता है. नेताओं या प्रभावशाली लोगों से संपर्क का फायदा मिलने की संभावना है. कानूनी विवादों में राहत मिल सकती है और पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन लगेग. बच्चों के प्रदर्शन से खुशी मिल सकती है.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल
दान: अनार

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने के अवसर बन सकते हैं. परिवार में आपकी तरक्की से खुशी का माहौल रह सकता है. मंदिर में दर्शन करने का मौका मिल सकता है. बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ने की संभावना है. नए काम की योजनाा बना रहे हैं, तो उसके हर पहलू पर विचार करें. विरोधियों और आपकी बुराई करने वाले लोगों की बातों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से बचें. कानूनी मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कामकाज में प्रगति के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए लगातार मेहनत करनी होगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं. कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए दूसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है. काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ सकता है.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: नीला
दान: मूंग दाल

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है. मित्रों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होने की संभावना है. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा. किसी योजना को पूरा करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है. बातचीत में सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें. कानूनी विवाद में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. अपनी प्राथमिकताओं पर ध्याान देने से काम आसान हो सकते हैं.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: शीसा

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को बड़ी योजनाओं में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. जमीन, मकान या वाहन की खरीदारी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक अनुभव हो सकते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. किसी काम में उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिले, तो निराश होने के बजाय अपने प्रयास जारी रखें. पारिवारिक जीवन में सुख मिल सकता है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को बातचीत करते समय खास सावधानी रखनी होगी. मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. दिन में कुछ अच्छे और कुछ चुनौतीपूर्ण अनुभव हो सकते हैं. किसी परिचित व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और महत्वपूर्ण माामलों में अपनी समझ से निर्णय लें. परेशानियों के कारण काम छोड़ने का विचार न करें, क्योंकि लगातार प्रयास से सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. कर्ज, विवाद या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत पाने के लिए उचित कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानिए पूजा विधि, भोग और शुभ रंग

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: हरा
दान: अमरूद

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को विरोधियों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ सकता है. छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें और अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. दिनचर्या में आराम और जरूरी कामों के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जमीन से संबंधित किसी पुराने विवाद के सुलझने की संभावना है. व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि, बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करनाा होगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें. नई योजनाओं पर काम करने से भविष्य में प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर की दाल

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है. कारोबार में पहले लगाया गया पैसा लाभ दे सकता है और आय के नए अवसर मिल सकते हैं. दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहने और किसी शुभ आयोजन की चर्चा होने की संभावना है. हालांकि, आर्थिक जरूरतों के लिए दोस्तों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी योजनाओं पर भरोसा करें. लेन-देन के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. नौकरी में नए अवसर, पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है. कारोबार करने वाले लोग नए काम की शुरुआत की योजना बना सकते हैं. मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन सही रणनीति से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं. बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश से पहले सभी जरूरी पहलुओं की जांच करें. साामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: काला
दान: उड़द की दाल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. कानूनी विवादों में राहत मिलने और देश-विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहने की उम्मीद है. धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने और परिवार के साथ समय बिताने से दिन बेहतर हो सकता है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: हरी पालक

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए पुरानी निराशा से बाहर निकलकर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलने से कामकाज में मदद मिलेगी. हालांकि, स्वास्थ्य और कारोबार से जुड़ी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लें. पहले दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. उद्योग या काारोबार से जुड़े लोगों को लगातार प्रयास करने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में सही योजना बनाने से भविष्य की स्थिति बेहतर करने में मदद मिल सकती है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: चने की दाल

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, यहां पढ़ें मां कालरात्रि चालीसा, मां की आरती और मंत्र




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button