
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार पर 3400 ‘किसिंग’ निशान बनाए जाने का मामला सामने आया. कार पर इतने निशान देखकर पुलिस ने वाहन के खिलाफ कार्रवाई की और 5500 रुपये का चालान काटा. बताया जा रहा है कि कार मालिक आदित्य सिकरवार की ‘महिला दोस्त’ ने ये किसिंग निशान बनाए थे. अब उसने पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा है.
आदित्य ने बताया कि पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त कर ली थी. इसके बाद उसने चालानी कार्रवाई के दौरान अपनी गलती मान ली. उसने कहा, “पुलिस द्वारा मेरी गाड़ी जब्त कर ली गई थी. तो मैंने चालानी कार्रवाई में अपनी गलती मानी है. मुझसे गलती हुई है, यह आगे से नहीं होगी.”
ग्वालियर: गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस! पुलिस ने लगवाया पोछा
उसने आगे कहा, “गलती यह थी कि इस स्टीकर को लेकर यहां पर परमिशन नहीं है और यह करना भी नहीं चाहिए. बाकी मैं गाड़ी धुलवाने ही ले जा रहा था, उतने में दो पुलिस वालों ने पकड़ ली थी. उसकी वजह से मेरी चालानी कार्रवाई हो गई.”
Watch | 3400 KISS, 5500 का चालान…लड़के ने बताया क्यों लड़की ने किया किस?#Gwalior #GwaliorNews #MadhyaPradesh #KissCar #ViralCar #LatestUpdates #ABPNews pic.twitter.com/RfFXwC9v4h
— ABP News (@ABPNews) August 25, 2026
महिला दोस्त ने बनाए थे किसिंग के निशान
कार पर किसिंग के निशान किसने बनाए, इस सवाल पर उसने बताया, “जिसने ये किसिंग वाले निशान बनाए है उस लड़की को मैं जानता हूं. लेकिन हमें वीडियो बनाना था. हमारा मकसद था वीडियो वायरल करना. बाकी ऐसा कोई गलत उद्देश्य नहीं था. लड़की मेरे कॉलेज की दोस्त है.”
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था वीडियो
आदित्य ने कहा, “हम लोगों को वीडियो वायरल ही करना था. मेरी एक पुरानी आईडी थी, वो डिलीट हो गई तो उसके चक्कर में दूसरी आईडी बनाई. ऐसे फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में यह चीज की. वीडियो ज्यादा वायरल हो गई, तो उस चीज में यह दिक्कत आ गई.”
MP में अब पांचवीं कैटेगरी से भी पहचाने जाएंगे युवा, रोजगार के लिए सरकार की नई योजना
फेमस होने के शॉर्टकट तरीके- ट्रैफिक एडिशनल एसपी
वहीं, ग्वालियर के ट्रैफिक एडिशनल एसपी सुज्वल जग्गा ने बताया कि हम ‘ऑपरेशन ईगल’ चला रहे हैं. हमारी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल पैनी नजर रख रही है कि किस तरह का कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक आदमी सफेद रंग की गाड़ी पर बहुत सारे लिप्सटिक के निशान लगाकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करके धुमा रहा था. इसके बाद कार के मालिक को बुलाया गया और साढ़े पांच हजार का चालान किया गया. एडिशनल एसपी ने कहा कि ये फेमस होने के शॉर्टकट तरीके हैं.
