खबर

बुलेटप्रूफ जैकेट पत्रकारों को दे दूंगा… अखिलेश यादव का ऐलान; चवन्नी विवाद समेत सपा अध्यक्ष की 10 बड़ी बातें | akhilesh yadav press conference reply on jayant chaudhary channni and bulletproof jacket



लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम मुद्दों पर बात की. यूपी में मायावती, अखिलेश यादव समेत करीब एक दर्जन नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने की खबर पर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे तो अभी तक नहीं मिली है. लगे हाथ यह भी कह दिया कि यदि मिली तो मैं पत्रकारों को दे दूंगा. उन्होंने जयंत चौधरी पर दिए चवन्नी वाले बयान पर भी बात की. इस मामले में जयंत चौधरी ने पलटवार करते हुए जाट समाज का अपमान बताया था तो वहीं मायावती ने भी अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें जाटों से माफी मांगनी चाहिए. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सच बोलना भी गलत हो गया है. अखिलेश यादव ने कौन से 10 सवालों पर दिए खुलकर जवाब…

1. चवन्नी विवाद पर- सच बोलना भी ग़लत हो गया है। सच बोलने पर मारे जा रहे हैं। सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती है, हम साथ निभाने वाले लोग हैं. सच जानना है तो वीडियो देख लेना चाहिए. हमारा जो गठबंधन है, वो बना रहेगा. 

2. चुनाव से पहले पैसे देने पर- वोट लेने के लिए पहले कुछ पैसे देंगे, बाद में वोट लेकर बाकी नहीं देंगे. हमने जब ये बात कही कि हम 40,000 रुपए देंगे तो इन्होंने कहा कि पैसे कैसे देंगे. हमारी सरकार आएगी तो हम 40 हज़ार रुपए महिलाओं को देंगे.

3. एनडीए की सीट शेयरिंग पर- हम चाहते हैं कि भाजपा के सहयोगी दलों को ज़्यादा से ज़्यादा सीटें मिलीं. हमने जिसको जितनी दीं, उसकी चार गुनी सीटें देनी चाहिए. अगर आरएलडी को 120 सीटें नहीं मिल रही तो ये चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है.

4. प्रयागराज में वाटर लॉगिंग पर- एक लाख करोड़ रुपया खर्च होने के बाद हर गाली मुहल्ले में पानी भरा है. गोरखपुर में तो नाव चलनी ही है.

5. बुलेटप्रूफ जैकेट पर- अभी तक मुझे नहीं मिली. मिल जाएगी तो पत्रकारों को दे दूंगा.

6. चीनी की महंगाई पर- त्यौहार आने पर चीनी महंगी कर रहे हैं. साबुन, तेल से लेकर हर चीज़ महंगी हो रही है. इथेनॉल मिलना अगर गाड़ियों के लिए फायदेमंद है तो कार कंपनियों को फायदे गिनाने वाले ऐड देने चाहिए. महंगी चीनी मुनाफाखोरी के लिए की गई है. चीनी मिलों को इथेनॉल से फायदा मिलेगा तो वो चीनी क्यों बनाएंगे. भाजपा बड़े लोगों को लाभ देने के लिए पालिसी बनाकर काम करती है. 

7. लखनऊ के पारा की घटना पर- भाजपा सरकार में डेयरी चलाने वालों को जगह दी गई थीं. वह लखनऊ के सबसे खराब इलाके के तौर पर मानते थे. यहां कम से कम दस हजार भैंसें हैं. जो सरकार गौ मूत्र खरीदने जा रही है, वो भैंसें हटा रही है. सरकार को वहां के लोगों का सम्मान करना चाहिए.

8. फ्री राशन पर- सरकार 2017 से लेकर अब तक पर कैपिटा इनकम बढ़ने का दावा करती है। दूसरी तरफ़ 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है. सरकार को फ्री राशन लेने वालों की पर कैपिटा इनकम बतानी चाहिए. 

9. पीडीए विवाद पर- भाजपा पीडीए की घबराई हुई है. जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना पीडीए बढ़ेगा. पीडीए प्रेम दया और अपनापन है.

10. परिवारवाद के आरोप पर- परिवारवाद का एक फ़ायदा है. जब सब पार्टियां टूट रही थीं, तब सपा इसलिए नहीं टूटी क्योंकि हमारे परिवार से पांच सांसद हैं. कुछ मुस्लिम हैं और कुछ पक्के समाजवादी. इसलिए परिवारवाद का फ़ायदा भी मिलता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button