खबर

शरद पवार से मुलाकात के बाद एक्शन में पार्थ पवार, बुलाई नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक | Parth Pawar swings action after meeting Sharad Pawar calls meeting of leaders and office bearers  



राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और सांसद पार्थ पवार इन दिनों पार्टी के भीतर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई स्थित शरद पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ जाकर वरिष्ठ नेता से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. शुक्रवार रात हुई बैठक के बाद उन्होंने एक बार फिर संगठन से जुड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. उनकी लगातार बैठकों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

बंद कमरे में तीन घंटे चली चर्चा

जानकारी के मुताबिक पार्थ पवार और शरद पवार के बीच बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य और केंद्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि बैठक में क्या फैसला हुआ या किन मुद्दों पर सहमति बनी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी की बैठक में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी कुछ बैठकें आयोजित की गई थीं ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके.

सुनील तटकरे ने यह भी कहा कि सुनेत्रा पवार के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर सवाल उठाने वाले सच्चिदानंद सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिसने नोटिस भेजकर चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है, उसके खिलाफ पार्टी उचित कानूनी कदम उठाएगी.

प्रशांत किशोर नहीं रहे मौजूद

दिलचस्प बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे. उनकी अनुपस्थिति भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. शरद पवार से मुलाकात के बाद पार्थ पवार की बढ़ी सक्रियता और लगातार हो रही बैठकों ने एनसीपी के भीतर भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- पार्थ पवार की शरद पवार से तीन घंटे की मुलाकात, फिर तेज हुई NCP के दोनों गुटों के साथ आने की चर्चा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button