मध्य प्रदेश

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस


मध्य प्रदेश के उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की इंदौर के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के इलाज के दौरान मौत हो गई. सर्दी-खांसी के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर महिला को निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगभग 16 दिनों तक रखा गया था. अस्पताल लौटने के बाद 19 अगस्त को घर पर ही उनका निधन हो गया.

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. हसनी ने बताया कि खबरें मिली थी कि उज्जैन की महिला 3 अगस्त को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी और 18 अगस्त को उनके परिजन डॉक्टरों से डिस्चार्ज कराकर ले गए थे. बुधवार (19 अगस्त) को उनके घर पर उनकी मौत हो गई है.

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सीएमएचओ ने दी यह जानकारी

सीएमएचओ ने आगे बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कार्यालय को कोई खबर नहीं दी गई. क्योंकि अगर खबर दी जाती तो जो भी हमारे टेस्टिंग के प्रोटोकॉल होते हैं उसके अनुसार हम उनके दोबारा से टेस्ट करवाकर मंगवाते और हमारी जो भी एंजेसियां हैं वो इस मामले की जांच करतीं. इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन विफल रहा है. फिलहाल आईडीएसपी शाखा की ओर से अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है. 

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में नर्सिंग एक्ट का भी उल्लंघन पाया गया है. जिसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है. जो संपूर्ण प्रकरण और दस्तावेजों का परीक्षण करेगी. इसमें क्या-क्या परिस्थितियां थीं और क्या उपचार दिया गया. जो अस्पताल द्वारा हमें नहीं बताई गई हैं. महिला की बीमारी को लेकर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा तो जांच में ही हो पाएगा. लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी एच1एन1 की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है.

फ्लू की बीमारी को लेकर क्या बताया?

वहीं उन्होंने आगे बताया कि इसमें सभी प्रोटोकॉल और अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभाग को जो सूचना दी जानी थी उसमें उन्होंने कोताही बरती है. इसी वजह से अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है.

वहीं उन्होंने आगे कहा, “फ्लू की जो बीमारी है इसमें साधारण सर्दी, जुकाम होता है. लेकिन वह फैलने वाली बीमारी है जो एक से दूसरे में फैल सकती है. लेकिन मरीज का ट्रांसफर किस तरह से हुआ है और उसके संपर्क में कितने लोग आए यह उज्जैन प्रशासन से बात करके पता लगाएंगे.”

उन्होंने कहा, “वहां जो भी एक्टिविटीज प्रोटोकॉल के अनुसार कराई गई हैं. वो भी हम पता लगाएंगे. साथ ही अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है. इसी के लिए टीम बनाई गई है जो हमें रिपोर्ट सौंपेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button