खबर

लोटे चोको पाई बच्चों के लिए असुरक्षित: लैब टेस्ट में सैंपल फेल, देशभर से स्‍टॉक वापस मंगाने के निर्देश | lotte choco pie sample fails lab test durg batch recalled unsafe for children


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए लोकप्रिय चॉकलेट केक ‘लोटे चोको पाई’ का सैंपल जांच में फेल हो गया है. इसके बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत संबंधित बैच के पूरे उत्पाद को जनस्वास्थ्य और बच्चों के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है. 

दुर्ग खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रूटीन जांच के दौरान बाजार से इस केक का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा था. प्रयोगशाला की रिपोर्ट में सामने आया कि उत्पाद में तय मानकों से कहीं अधिक मात्रा में प्रिजर्वेटिव मिलाया गया है, जो विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

lotte choco pie sample fails lab test durg batch recalled unsafe for children 

बिक्री और भंडारण पर तत्काल प्रतिबंध 

रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 3(1)(zz) के तहत इस बैच को असुरक्षित घोषित करते हुए जिले में इसके भंडारण, वितरण, बिक्री और उपभोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. विभाग ने सभी थोक विक्रेताओं, वितरकों और रिटेलर्स को निर्देश दिए हैं कि वे इस लॉट की बिक्री तुरंत रोक दें और बाजार में मौजूद सारा स्टॉक वापस मंगाएं. प्रतिबंधित बैच को बेचने या स्टोर करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 

Subway Surfer रियल लाइफ: इंदौर में बस की छत चढ़ा फ‍िर बोर्ड पर कूदा चोर, वीड‍ियो कर देगा हैरान, सच क्‍या?

देशभर से इस बैच को वापस मंगाने की तैयारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग के अभिहित अधिकारी जितेंद्र नेले ने एनडीटीवी को बताया कि रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय स्तर पर तत्काल प्रभाव से बिक्री रोक दी गई है. इसके अलावा, पूरे राज्य में इस बैच को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भेजा गया है. साथ ही, उत्पाद के चेन्नई स्थित निर्माता को आधिकारिक पत्र भेजा जा रहा है, ताकि इस प्रभावित बैच के पूरे स्टॉक को देशभर के बाजारों से जल्द से जल्द वापस कराया जा सके. 

15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button