
delhi cjp meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा- पुलिस की धमकी के कारण हमें दिल्ली में मीटिंग के लिए किराए पर हॉल नहीं मिल रहा. लोगों को धमकाया जा रहा है कि अगर, CJP वालों को हॉल दिया तो तुम्हें उलटा लटका दिया जाएगा. उन्होंने कहा- इस तरह से हम डरने वाले नहीं हैं’.
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “We were scheduled to hold our volunteers’ meet in Delhi today… We were looking for a hall, but no one would rent us one. Everyone kept saying there was pressure from above… We had managed to secure… pic.twitter.com/48OnCdwEdn
— ANI (@ANI) August 12, 2026
अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- “हम बुधवार 12 अगस्त को दिल्ली में अपने वालंटियर्स के साथ बैठक आयोजित करने वाले थे. इसके लिए हम लगातार एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें किराए पर हॉल नहीं दे रहा था. हम करीब 10 जगह गए, सब यही कहते रहे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से हमें एक हॉल किराए पर मिला था, उसकी रसीद भी हमारे पास है. लेकिन, उसके मालिक को सुबह से धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर सीजेपी की बैठक होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब पुलिस के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं है.
आंदोलन को हाईजैक…अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, बताया क्यों नहीं गए झारखंड
नेशनल वर्किंग कमिटी की घोषणा
बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी नेशनल वर्किंग कमिटी की घोषणा की थी. इसे ऑर्गेजाइशनल स्ट्रक्चर एंड नेशनल एक्सपैंशन आर्किटेक्चर का नाम दिया गया है. इसमें 14 पद बनाए गए हैं. इन 14 पदों पर कुल 11 लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं. इसमें अभिजीत दीपके को फाउंडर और नेशनल कन्वेनर का पद दिया गया. साथ ही, को-कन्वेनर आशुतोष रांका और सौरव दास को बनाया गया है. नीचे देखिए पूरी लिस्ट…





