
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में एनडीए सांसदों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. उन्होंने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा. इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
प्रदर्शन में शामिल कंगना रनौत ने विपक्ष को लेकर कहा, “पहले इन लोगों ने इतना ज्यादा उत्पात मचाया और कहा कि इनको नीट के पेपर हुए प्रोटेस्ट को लेकर चर्चा चाहिए, लेकिन अब जब चर्चा हो रही है तो राहुल गांधी भगोड़े बने हुए हैं.”
‘सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी…’, विपक्ष के वॉकआउट पर बोलीं कंगना रनौत
राहुल गांधी को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने आगे कहा, “राहुल गांधी यहां पर गृहमंत्री अमित शाह को सुनना नहीं चाह रहे हैं तो फिर संसद कैसा चलेगा. इस तरह की इनकी करतूते हैं यह पूरा देश देख रहा है. यह कितनी देशद्रोही शक्तियों के हाथ में आ चुके हैं. इन्होंने इस बार एक दिन भी संसद नहीं चलने दिया है जो कि बेद शर्मनाक है.”
वहीं कंगना रनौत ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने अब चर्चा करने से मना कर रहे हैं. पहले उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर उन्हें चर्चा करनी है, लेकिन इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उन्होंने मना कर दिया.” कंगना ने आगे कहा, “सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी देश को कितना धोखा दे रहे हैं. एक दिन भी वे पार्लियामेंट चलने नहीं दे रहे हैं.”
लोकसभा अध्यक्ष ने की ये अपील
बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जब छात्रों के आंदोलन पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर सरकार ने सहमति दे दी है तो फिर विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए.उन्होंने सदन की बैठक आरंभ होने के बाद यह भी कहा कि जब कार्यवाही बाधित होती है तो उनका मन दुखी होता है. बिरला ने सदन में कहा कि सदन सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर चलाना चाहिए.
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल