मध्य प्रदेश

दतिया में जीत से गदगद जीतू पटवारी, कहा- ये बदलाव की शुरुआत है


दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस गदगद है. प्रदेश के नेताओं पर इसकी झलक साफ दिखाई दे रही है. इस जीत पर कांग्रेस ने ये तक नारा दिया कि ‘दतिया को एक झांकी है, पूरा मध्य प्रदेश बाकी है’. इन नारों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है.

इस जीत को उन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीतिक दिशा में बदलाव की शुरुआत बताया है और इस जीत तो दतिया की जनता में राहुल गांधी की लोकप्रियता की स्वीकारोक्ति बताया. उन्होंने कहा कि ये जीत 2028 से पहले की नींव है.

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?

पटवारी ने कहा- ये राजनीतिक दिशा बदलने की शुरुआत है

जीतू पटवारी ने कहा, “जिस तरह से मध्य प्रदेश की राजनीति का पुनरुत्थान का संकल्प दतिया की जनता ने लिया, उसको साकार किया है. यह केवल एक चुनाव नहीं है, एक विधायक की जीत या हार नहीं है. यह मध्य प्रदेश की राजनीतिक दिशा बदलने की शुरुआत है.”

पटवारी ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने जो देशभर में अलख जगाया है, चाहे किसानों की आवाज हो, युवाओं की आवाज हो, या देश में उस हर वर्ग की जिसको अवश्यकता होती है एक विपक्ष की, एक सरकार की, उनकी आवाज उठाकर राहुल गांधी की लोकप्रियता को दतिया की जनता ने स्वीकारोक्ति दी है. हम पूरे मध्य प्रदेश में हर वर्ग की आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

जीत को बताया कांग्रेस के लिए अहम

पटवारी ने कहा कि हम सरकार को मजबूर करेंगे कि उसने जो कहा वो करे. प्रतीशोध की राजनीति न करें. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर और अन्य पर जो झूठे मुकदमे लगाये जा रहे उसे बंद करे. इसके साथ ही कहा कि ये जीत 2028 के चुनावों के लिए कांग्रेस की नींव रखेगी. 

बता दें कि दतिया के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया है. वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव कुल 22527 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button