खबर

साइकिल पर शूट हुआ ये 54 साल पुराना एवरग्रीन गाना, सरकार से टकराए थे मनोज कुमार, दिल चीर देती है मन्ना डे और महेंद्र कपूर की आवाज | 54 year old song Jeevan Chalne Ka Naam was filmed on bicycle Manoj Kumar clash with government Manna Dey and Mahendra Kapoor sings



नई दिल्ली:

मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने  शहीद (1965), उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970) और क्रांति (1981) जैसी देशभक्ति की फिल्में दीं. वहीं फैंस के बीच भारत कुमार के नाम से पहचान बनाई. लेकिन क्या आप उनकी उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसके लिए वह ना सिर्फ सरकार के खिलाफ गए. बल्कि फिल्म में 7-8 दिनों तक साइकिल चलाकर ऐसा गाना गाया, जो जीवन का सबक देते है. इस गाने को मन्ना डे और महेंद्र कपूर की आवाज ने सदाबहार बनाया. 

7-8 दिनों तक साइकिल चलाते हुए दिखे थे मनोज कुमार

हम 1972 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म शोर के गाने जीवन चलने का नाम की बात कर रहे हैं, जिसे मन्ना डे, महेंद्र कपूर, श्यामा छित्तर ने गाया. राजकवि इंद्रजीत सिंह तुलसी ने लिखा था. खास बात यह है कि गाना मनोज कुमार पर फिल्माया गया था. जब एक प्रतियोगिता में 7-8 दिनों तक वह साइकिल चलाते हैं. इस फिल्म को मनोज कुमार ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. 

ये भी पढ़ें- नुसरत फतेह अली खान की 41 साल पहले आई कल्ट कव्वाली, आज Gen Z के बीच खूब हो रहा ट्रेंड, बरसात में प्रेमियों की पहली पसंद बना सूफी गीत

सरकार से ली थी मनोज कुमार ने टक्कर

आईएमबीडी के अनुसार, I&B मिनिस्ट्री ने मनोज कुमार से अमृता प्रीतम की लिखी एक ऐसी फिल्म डायरेक्ट करने को कहा था, जो इमरजेंसी के सपोर्ट में हो. लेकिन एक्टर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने से मना कर दिया तो मिनिस्ट्री ने उनकी फिल्म “शोर” (1972) को दूरदर्शन पर तब दिखा दिया, जब उसे कुछ ही दिनों में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था.  

मनोज कुमार ने कही ये बात 

मनोज कुमार के अनुसार, दूरदर्शन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इमरजेंसी के दौरान एक नियम था, जिसके तहत वह किसी भी भारतीय फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो हफ्ते बाद टेलीकास्ट कर सकता था. मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही किया. इससे मनोज कुमार को भारी नुकसान हुआ. उन्होंने इसके खिलाफ केस भी किया और जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद आखिरकार केस जीत गए. 

ये भी पढे़ं- हरियाली तीज पर खूब बजता है ये गाना, 15 साल से चल रहे टीवी सीरियल में हर साल सेलिब्रेशन में होता है इस्तेमाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button