मध्य प्रदेश

हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद


हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर हिमाचल विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके योगदान और विचारों को याद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परमार की प्रेरणा से हिमाचल लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में काम कर रही है.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है. डॉ. परमार के गांव के लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए धरातल पर काम कर रही है और इसी दिशा में आगे बढ़ रही है.

हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

जयराम ठाकुर की नाराजगी पर प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर की पूर्व सरकार के काम का ज़िक्र न करने को लेकर कथित नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कार्यक्रम भी तैयार किया गया है और सरकार ने केवल अपनी नीति के बारे में जानकारी दी है. इसमें नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है.

बीजेपी के 28 में से 16 विधायक विधानसभा में नहीं कर पाएंगे वापसी- सुक्खू

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की सियासत को लेकर बड़ा रणनीतिक दावा किया. बीजेपी की मौजूदा स्थिति पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बीजेपी के हाल खराब होंगे. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा 28 बीजेपी विधायकों में से 16 विधायक अगली बार विधानसभा में वापसी नहीं कर पाएंगे. 

मुख्यमंत्री के इस बयान को मिशन 2027 की तैयारियों और प्रदेश की आगामी राजनीतिक तस्वीर से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी विधायकों की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा चेहरे अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं होंगे.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने भी डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी. प्रदेश की जमीनों को बचाने के लिए लैंड सीलिंग एक्ट लाया. उनके योगदान को देखते हुए इस कार्य्रकम को बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए, भाजपा ने अपने कार्यकाल में ये शुरुआत की थी.

सीएम सुक्खू के बयान पर जयराम ठाकुर का पलटवार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 2027 में भाजपा के सीटों के कम को लेकर किए गए दावे पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है. जय राम ठाकुर ने कहा कि सीएम की बातों को प्रदेश में कोई गंभीरता से नहीं लेता है. जिस आंकड़े को सीएम बता रहे हैं उससे भी कम सीटें कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में आएंगी.

बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- ‘नतीजों से कांग्रेस को फायदा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button