धर्म

Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें


Sawan 2026: सावन मास के पहले सोमवार को रायबरेली जनपद पूरी तरह से शिवमय हो गया है. भोर की पहली किरण के साथ ही जिलेभर के शिवालयों में मंदिरों की घंटियां गूंज उठीं और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है.

ब्रह्म मुहूर्त से ही जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त हाथों में गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा और भांग लेकर मंदिरों की ओर निकलने लगे. महिलाएं मंगल गीत गाती हुई शिवालयों में पहुंचीं, वहीं कांवर लिए युवाओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जहां लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

जगमोहनेश्वर मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा

शहर के ऐतिहासिक जगमोहनेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन के लिए लंबी लाइनें देखने को मिलीं. हजारों भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

“इस समय हम रायबरेली के प्रसिद्ध जगमोहनेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद हैं. मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि श्रद्धालुओं की कई मीटर लंबी कतार लगी हुई है. भोर के 4 बजे से ही यहां ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे गूंज रहे हैं. मंदिर प्रशासन और पुलिस बल की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर भक्त आसानी से जलाभिषेक कर सके.”

Sawan 2026: सावन के महीने में सपने में खुद की शादी देखना शुभ या अशुभ? जानें इसके पीछे के संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button