
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अपनी बात रखना उचित है, लेकिन किसी की माता के प्रति अपशब्द बोलना उचित नहीं है. कोशिश करें कि विवाद की जगह संवाद का रास्ता चुने. उन्होंने कहा कि विरोध करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.
कटनी प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, सभ्य संवाद और धार्मिक आस्था की मर्यादा बनाए रखने का संदेश भी दिया. धीरेंद्र शास्त्री कटनी के कुठला क्षेत्र स्थित अपने शिष्यों द्वारा निर्मित बागेश्वर बालाजी के नव-निर्मित मठ पहुंचे हैं. यहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं हैं.
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
Katni, Madhya Pradesh: On the Gen-Z protest at Delhi’s Jantar-Mantar, The head of Bageshwar Dham, Pandit Dhirendra Krishna Shastri, says, “There is nothing wrong with expressing your own views, but it is wrong to speak ill of others. Everyone has the right to express their… pic.twitter.com/R1aVTuNzsK
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- संवाद करें, विवाद नहीं
कटनी दौरे पर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी की मां या परिवार के लिए अपशब्द कहना भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “आज पूरी दुनिया भारत को देख रही है, इसलिए विवाद नहीं, बल्कि संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए.” उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी बात हमेशा सभ्य और मर्यादित भाषा में रखें.
कटनी प्रवास के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ भाषा, संस्कार और सामाजिक मर्यादा का भी पालन करने की अपील की.
कांवड़ यात्रा पर क्या कहा?
इसके अलावा सावन माह और कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति पूरे श्रद्धा भाव से करें, लेकिन ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या धर्म पर उंगली उठे. उन्होंने प्रेम, संयम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया.
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज

