मध्य प्रदेश

‘कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं’, राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को…


मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के सोमवार को घोषित होने वाले परिणाम से पहले कांग्रेस ने रविवार रात पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. इस बीच राजेंद्र भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राजेंद्र भारती ने कहा, “चुनाव तो लड़ेंगे. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैंने समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों के टिकट पर चुनाव लड़ा है. लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने देखा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीवित रखने के लिए कितना संघर्ष किया है. अगर ऐसे लोगों को पार्टी निकाल रही है और संघर्षशील लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो कांग्रेस के लिए कौन संघर्ष करेगा.”

दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट

निष्कासन के बाद भड़के राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती ने आगे कहा, “जब कांग्रेस के लिए कोई संघर्ष ही नहीं करेगा, ऐसे लोगों को महत्व नहीं दिया जाएगा. तो फिर सरकार कैसे बनेगी. बीजेपी से मिले हुए कांग्रेस नेताओं के सहारे से सरकार बनेगी?” उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का नुकसान है और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है तो इसका मैसेज पूरे मध्य प्रदेश में जाएगा.

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निष्कासित

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है. कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अगले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे. 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का षड्यंत्र है और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा. भारती ने कहा कि उनका संघर्ष हमेशा मिश्रा के खिलाफ रहा है और आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि जनता 2028 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी.

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था. इस सीट के चुनाव परिणाम सोमवार (3 अगस्त) की शाम तक जारी हो जाएंगे. 

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटों की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button