मध्य प्रदेश

दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट


मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सोमवार (3 अगस्त) को हो रही है. इस उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. पहले राउंड में बीजेपी आगे चल रही है. 

दतिया उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद बीजेपी के आशुतोष तिवारी लगभग 1000 वोट से आगे चल रहे हैं. जहां पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी को 4651 वोट और कांग्रेस को 3367 वोट, और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम को 1917 वोट मिले हैं.

बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था और यहां पर 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. दतिया सीट पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव भी चुनावी मैदान में हैं.

क्यों हो रहा है दतिया में उपचुनाव?

साल 2023 में इस सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी. हाालंकि बाद में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला अदालत द्वारा अप्रैल 2026 को कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में राजेंद्र भारती को दोषी ठहराया था और उन्हें तीन साल की सजा व 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसके बाद कांग्रेस नेता की सदस्यता खत्म हो गई थी. 

नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी ने काटा टिकट

दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने साल 2023 में कांग्रेस से हारने वाले और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को किनारे करते हुए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा. इसे लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया.

दतिया उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस चुनाव के प्रचार की कमान संभाली. बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर सिंह यादव ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button