मध्य प्रदेश

हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल


हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने भ्रष्टाचार, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और नशे का प्रचलन बढ़ने का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि बदले की भावना की राजनीति न करें. बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि राज्य में विकास का काम आप कब शुरू करेंगे?

जयराम ठाकुर ने कहा, ”बहुत जल्द ही हमारे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें बहुत सारे मुद्दे उठेंगे. चाहे वो भ्रष्टाचार हो, कानून व्यवस्था से संबंधित हो, चाहे प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ने की बात हो या विकास के मुद्दे हों, इन सारी बातों को लेकर विधानसभा के अंदर हम बहुत जोरदार ढंग से अपनी बात रखेंगे.”

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस प्रभारी ने राज्य सरकार को लेकर अपने हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी है. इस सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा, ” मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच से कह रहे हैं कि मैं तो लंबे समय के लिए आया हूं. लंबे समय के लिए आप रहें उसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आपकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रभारी ने हाईकमान को जो रिपोर्ट सबमिट की है उसमें इस बात का जिक्र है कि या तो मुख्यमंत्री को अपना काम करने का तरीका बदलना होगा, या फिर खुद सीएम को ही बदलना होगा.” 

ये आपके लंबे कार्यकाल के लिए अच्छा संकेत नहीं है- जयराम ठाकुर

बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए आगे कहा, ”मुझे लगता है कि ये आपके लंबे कार्यकाल के लिए अच्छा संकेत नहीं है. मैं मुख्यमंत्री से यही कहना चाहता हूं कि हमारे बारे में, अपने बारे में या साथियों के बारे में भविष्यवाणी मत कीजिए. बदले की भावना वाली राजनीति को बंद कर दीजिए. आपके चार साल का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. आप हिमाचल के विकास, प्रदेश को आगे ले जाने के लिए चुने गए थे, आखिर आप उस काम को कब शुरू करेंगे?”

लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button