खबर

इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर की पत्नी ने की खुदकुशी, तीन साल पहले ही हुई थी शादी | International Kabaddi Player Wife Dies by Suicide in Rohtak


इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर की पत्नी ने की खुदकुशी, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ीकि पत्नी ने सुसाइड कर लिया.

हरियाणा के रोहतक जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की पत्नी मुस्कान बलहारा (23) की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही बहू अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके.

तीन साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मुस्कान मूल रूप से महम क्षेत्र के फरमाना गांव की रहने वाली थीं. उनकी शादी दिसंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे थे. पिछले वर्ष नवंबर में उनके घर बेटे हार्दिक का जन्म हुआ था. बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था.

घटना से पहले सोशल मीडिया पर डाली थी रील

बताया जा रहा है कि मुस्कान ने घटना से एक दिन पहले पंजाबी गीत पर एक रील सोशल मीडिया पर साझा की थी. इसके बाद अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. परिवार और परिचितों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि मुस्कान अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं खेल जगत से जुड़े लोग भी गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं. सभी की नजर अब पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

दीपक प्रकाश के लिए भाजपा को अपने ही एमएलसी का इस्तीफा क्यों दिलाना पड़ा, दूरदर्शिता की कमी या मजबूरी?




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button