खबर

रामायणम् के ट्रेलर में आपने देखा शूर्पणखा का पति? जिसे रावण ने उतारा था मौत के घाट,1200 करोड़ है एक्टर की नेटवर्थ | Meet Shurpanakha husband in 4000 crore Ramayana whom Ravana killed Net Worth 1200 Crore


नई दिल्ली:

रामायणम् 2026 की मचअवेटेड फिल्म है, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, विवेक ओबरॉय और रकुल प्रीत सिंह की भी झलक देखने को मिली. हालांकि फैंस की नजरें शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत सिंह पर टिकीं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवेक ओबरॉय फिल्म में शूर्पणखा के पति के किरदार में नजर आएंगे, जिसका वध रावण ने किया था.   

विवेक ओबरॉय बने विद्युतजीह्व

Latest and Breaking News on NDTV

रामायणम् का ट्रेलर आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिन नए किरदारों की हो रही है, उनमें विद्युतजिह्व का नाम भी शामिल है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर रामायण में विद्युतजिह्व कौन है, जिसका किरदार विवेक ओबरॉय निभाने वाले हैं. चलिए आपको बताते हैं. रामायण की कथा के मुताबिक, विद्युतजिह्व का रावण की जिंदगी में खास महत्व था. पौराणिक कथाओं की मानें तो वह लंकापति नरेश की बहन शूर्पणखा के पति थे. विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ की बात करें तो ये लगभग 1200 करोड़ रुपये है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- शोले एक्टर सचिन पिलगांवकर का खुलासा, हथेली पढ़ने वाले ने संजीव कुमार की मौत को लेकर की थी ये भविष्यवाणी 

रावण ने किया था विद्युतजिह्व का वध

Latest and Breaking News on NDTV

कहा जाता है कि विद्युतजिह्व कालकेय दानव कुल के राजकुमार थे. शूर्पणखा ने विद्युतजिह्वा से गुपचुप शादी की क्योंकि वह दानव कुल से थे, जो उसके परिवार के दुश्मन थे. इसके कारण उनका रावण भी खिलाफ थे. कहा जाता है कि रावण ने विद्युतजिह्व का वध कर दिया था. इसके बाद शूर्पणखा विधवा हो गई और बदले की भावना से भर गई. इसके चलते रावण ने शूर्पणखा को राक्षसों की सुरक्षा में दंडकारण्य के जंगलों में मनमानी करने की छूट दे दी थी.  

दीवाली 2026 पर आएगी रामायणम्

4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायणम् पार्ट वन को निर्देशक नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में फिल्म का दीवाली 2026 और दीवाली 2027 में रिलीज होगी. एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट फिल्म ‘रामायण’ का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट करेगी.

ये भी पढे़ं- ‘मुझको राणाजी माफ करना 2.0’ गाने पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन, कहा- पुराना गाना जहन में बसा हुआ है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button