खबर

जयशंकर ने अराघची से फोन पर बातचीत में ईरान से जहाजों पर हमले नहीं करने को कहा | In a phone conversation with Araghchi, Jaishankar asked Iran not to attack ships



भारत ने शुक्रवार को ईरान से जोर देकर कहा कि वह किसी भी हाल में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले न करे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची से कहा कि नई दिल्ली किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करती है. जयशंकर ने अराघची के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही.

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, “क्षेत्र में जारी तनाव को लेकर हमने अपनी गहरी चिंता जताई. जोर देकर कहा कि किसी भी हाल में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले से बचा जाना चाहिए. भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है.” जयशंकर ने कहा कि उन्हें मौजूदा घटनाक्रम और चल रही बातचीत के बारे में ईरान का नजरिया बताया गया. उन्होंने कहा, “भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है.” दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह फोन पर बातचीत ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुई. भारत होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताता रहा है.

संसद में बताया 16 भारतीयों की हुई मौत

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि फरवरी से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में 10 नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और 75 अन्य घायल हुए हैं. सिंह ने कहा, “मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद से, 10 नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की जान गई है (एक सऊदी अरब में, दो कुवैत में, आठ ओमान में, एक इराक में और चार UAE में) और 75 भारतीय घायल हुए हैं (32 UAE में, 24 ओमान में, चार कतर में, 13 कुवैत में, एक सऊदी अरब में और एक इजरायल में).” वह एक सवाल का जवाब दे रहे थे. सिंह ने जून में एक एनर्जी कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके और आग का जिक्र करते हुए कहा, “हमलों से अलग एक हादसे में, कतर के रास लाफान गैस फैसिलिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है.”

ये भी पढ़ें-

घर वापसी… भारत में रहते हुए भी दो दशक बाद कोलकाता पहुंचकर बोलीं तस्लीमा नसरीन, जानिए किसने रोका था अब तक

VIDEO: स्पेन में घुसी मोरक्को की 60 हजार की भीड़ का तांड़व, घरों में जबरन घुसे, सड़क पर जला रहे गाड़ियां

ANALYSIS: पंजाब का दोआबा, जहां हर दूसरे दलित परिवार का एक सदस्य विदेश में; राजनीति में किंगमेकर, आखिर कैसे?

Explainer: स्पेन में 50 हजार लोगों की घुसपैठ से क्यों टेंशन में आया यूरोप, इटली-फ्रांस समेत कई देशों पर खतरा

PoK के नागरिक दुश्मन… पाकिस्तान के रक्षामंत्री के बयान को भारत ने बताया ‘तिरस्कार’, चुनाव को बताया ‘शर्मनाक’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button