खबर

UP IPS Transfer: योगी सरकार ने आधी रात किया बड़ा फेरबदल, बरेली-मुरादाबाद रेंज के DIG बदले | up ips transfer ajay kumar sahni muniraj G bareilly moradabad dig



लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 12 नवंबर 2026 की देर रात दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. दोनों अधिकारियों के बीच बरेली और मुरादाबाद परिक्षेत्र में जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है. जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अजय कुमार साहनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), बरेली परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर मुरादाबाद परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है. वहीं, आईपीएस मुनिराज जी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र से हटाकर बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दोनों अधिकारी 2009 बैच के IPS

तबादला सूची के अनुसार अजय कुमार साहनी और मुनिराज जी दोनों ही वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. सरकार ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है. आदेश के साथ ही नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं. 

प‍िछले माह पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2027 होने हैं. इससे पहले बड़े स्‍तर पर प्रशासन‍िक सर्जरी हो रही है. इन दो आईपीएस अध‍िकारियों से पहले प‍िछले माह 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. इस फेरबदल में कई जिलों में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत विकास सिंह को उपजिलाधिकारी गोंडा नियुक्त किया गया है. वहीं, एडीएम प्रशासन झांसी शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया. एडीएम प्रशासन आजमगढ़ संजय चावला को एडीएम प्रशासन झांसी तथा एडीएम प्रशासन रायबरेली सिद्धार्थ को एडीएम प्रशासन आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई.  

उपजिलाधिकारी गोंडा अशोक कुमार गुप्ता को एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया है. अपर नगर आयुक्त प्रयागराज राजीव कुमार शुक्ला को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ तथा उपजिलाधिकारी उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज के पद पर भेजा गया.  इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया.  

यह भी पढ़ें- भाई बने देवास के SP, बहन संभालेंगी अमृतसर की कमान, कौन हैं IPS आदित्य म‍िश्रा-IAS पल्लवी मिश्रा?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button