खबर

यूपी चुनाव में बनी ‘नई जोड़ी’! चंद्रशेखर ने NDTV से कहा- 2027 में सत्ता परिवर्तन कर देगा हमारा मोर्चा | chandrashekhar-azad-owaisi-samajik-parivartan-morcha-up-2027-cm-candidate-ndtv-interview



नई दिल्ली:

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने NDTV को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश में बने नए तीसरे मोर्चे को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर बनाया गया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 में सत्ता परिवर्तन करेगा.

चंद्रशेखर से जब पूछा गया कि बीजेपी और सपा को छोड़कर वोटर उनके साथ क्यों जाएगा, तो उन्होंने कहा कि उनकी ताकत यह है कि जहां भी किसी कमजोर के साथ अन्याय होता है, वहां चंद्रशेखर आकर खड़ा हो जाता है. उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में रवि पगारे की हत्या और उत्तराखंड में केतन की कील ठोककर हत्या का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि उनके इंटरवेंशन के बाद पगारे केस में 16 लोग गिरफ्तार हुए.

सीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले?

ओवैसी द्वारा उन्हें सीएम पद का दावेदार बताए जाने पर चंद्रशेखर ने कहा कि यह मोर्चे का फैसला है. उन्होंने ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बड़े इंटेलिजेंट लीडर हैं और लोकसभा में हर मुद्दे पर मजबूती से विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि एक दलित का बेटा अगर मुख्यमंत्री पद का दावेदार बन गया तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

अखिलेश और आजम के मुद्दे पर क्या कहा?

अखिलेश यादव के मंदिर जाने और आजम खान के मुद्दे पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह भी सत्ता के मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के जरिए सत्ता की चाबी उनके हाथ में होगी और वह अपने लोगों की समस्याओं का हल करेंगे.

उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी न्योता देते हुए कहा कि अभी भी विकल्प खुले हैं, वह कुछ सीटों की कुर्बानी देने को तैयार हैं, बस बीजेपी को हराना है. 

चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्ष के लोग भी हमसे ही लड़ रहे हैं. हमें थोड़ी सत्ता से हटाना है आपको. हम थोड़ा सत्ता में हैं. उन्होंने कहा कि मैंने तो सपा और कांग्रेस को भी कहा है कि आइए हम और कुर्बानी दे देंगे कुछ सीटों की. आप आइए हम आपको भी इस लाइन में साथ लेकर भाजपा को हराने का काम करेंगे.

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी-RSS पर निशाना साधा और कहा कि 27% आरक्षण भी पिछड़ों को पूरा नहीं मिल रहा है. उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी SC-ST-OBC आरक्षण की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह प्राइवेट मेंबर बिल भी लाए थे.
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button