खबर

4500 करोड़ की फिल्म ने रच डाला इतिहास, 26 हीरो से टक्कर ले रहे विलेन का ट्रेलर 24 घंटे में 50 करोड़ के पार | 4500 crore budget Avengers Doomsday history villain fighting with 26 super heroes movie Trailer crossed 50 crore views mark within 24 hours



नई दिल्ली:

साल के सबसे बड़े सिनेमाई पल का दुनिया भर के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार है, क्योंकि मार्वल स्टूडियोज़ की एवेंजर्स: डूम्सडे बड़े पर्दे पर लौट रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने इतिहास रचना शुरू कर दिया है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के पहले आधिकारिक ट्रेलर को रिलीज के महज़ 24 घंटों के भीतर दुनिया भर में 50 करोड़ (500 मिलियन) से अधिक व्यूज मिले हैं. इसके साथ ही यह डिज्नी के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च और अब तक का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म ट्रेलर डेब्यू बन गया है.

मार्वल स्टूडियोज ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे‘ की रिलीज का काउंटडाउन भी शानदार अंदाज़ में शुरू किया है. रूसो ब्रदर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया.

एवेंजर्स डूम्सडे की दुनियाभर में धूम

फिल्म ने ट्रेलर के रिकॉर्ड के साथ-साथ एडवांस बुकिंग में भी शानदार शुरुआत की है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने पहले 24 घंटों में 16.5 मिलियन डॉलर की एडवांस टिकट बिक्री दर्ज की है. दुनिया भर में फिल्म के प्रीमियम-फॉर्मेट शो के लिए टिकटों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है.

एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर

यह उपलब्धि ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे बड़े क्रॉसओवर इवेंट को लेकर दर्शकों के अभूतपूर्व उत्साह को दर्शाती है. ट्रेलर में पहली बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम की झलक देखने को मिलती है. वहीं, क्रिस इवांस के स्टीव रोजर्स, क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर, फैंटास्टिक फोर, ब्लैक पैंथर और एक्स-मेन के प्रतिष्ठित किरदार प्रोफेसर एक्स तथा मैग्नेटो सहित कई लोकप्रिय मार्वल सुपरहीरोज़ की वापसी भी दिखाई गई है.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म का निर्माण केविन फेग, लुई डी’एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज ने किया है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वनेसा किर्बी, एबन मॉस-बाकरैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलन, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबास्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हैना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, मेबल कडेना और टेनोच हुएर्ता मेजिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरो एक घातक टकराव की राह पर होंगे, जहां उन्हें ऐसे अस्तित्वगत खतरे का सामना करना पड़ेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. एवेंजर्स: डूम्सडे 18 दिसंबर को भारतभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ होगी. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button