खबर

6 लोग जिंदा जले! बेटी को एडमिशन दिलाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, समृद्धि हाइवे पर हुआ कार एक्सीडेंट | wardha samruddhi mahamarg road accident fire deaths truck car collision



Wardha Samruddhi Highway Accident: महाराष्ट्र में वर्धा समृद्धि हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ है. वर्धा के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर के बाद 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. कार और ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों की गाड़ी जलते हुए ट्रक के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से हर तरफ शोक और सदमे का माहौल है.

आग लगने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार जलते हुए ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है.

कैसे हुआ हादसा?

हादसा वर्धा जिले की सीमा में समृद्धि महामार्ग पर हुई. इथेनॉल से भरा एक ट्रक पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे पर खड़ा था, जिसके कारण अधिकारियों ने ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया था. इसी बीच, पुणे से वर्धा की तरफ जा रही एक कार जोरदार रफ्तार से ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां तुरंत आग की लपटों में घिर गईं. ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को बचने का कोई मौका नहीं मिला, जबकि कार में सवार चार यात्री अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ट्यूशन से लौट रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 छात्रों की हालत गंभीर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के सलोद गांव के रहने वाले थे. पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के सिलसिले में पुणे गई थीं, लेकिन वापसी के सफर में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं. घटना की खबर मिलते ही हाईवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए कार को काटकर खोलना पड़ा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button